एक व्यक्ति एक पद।
कांग्रेस की इस नीति के अनुसार मलिकार्जुन खड़गे ने आज 1 अक्टूबर 2022 को राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ को कांग्रेस सांसद दल के नेता प्रतिपक्ष के पद से त्यागपत्र सौंप दिया है।
मलिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद का चुनाव लड़ रहे हैं।
अब कांग्रेसी नेता राज्यसभा के लिए दिग्विजय सिंह और पी चिदंबरम के नामों की चर्चा है।

वहीं राजस्थान में कौन बनेगा मुख्यमंत्री,इस विषय पर भी कयासों का दौर जारी है।

वहीं मल्लिकार्जुन खड़गे का कांग्रेस अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है।भाजपा के राष्ट्रपति के पद में द्रोपदी मुर्मु के कारण कांग्रेस ने जातिगत समीकरण को प्रमुखता देते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम आगे किया है।

By admin

You missed