सभी कलेक्टर के घर पढ़ना चाहिए छापा- सांसद मोहन मंडावी।

हालांकि कुछ लोग ईमानदार भी होते हैं,कई अच्छे हैं पर हद है भ्रष्टाचार कर रहे लोग के यहां राज्य में छापे से। डीएमएफ में भ्रष्टाचार,कोयले में भ्रष्टाचार इन सबकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।

छत्तीसगढ़ में हो रही लगातर ईडी की कार्यवाही पर आज कमल सदन कांकेर में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।प्रेसवार्ता भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेंडी व कांकेर सांसद मोहन मंडावी ने ली।इस दौरान उन्होंने ईडी की कार्यवाही को सही बताते हुए प्रदेश सरकार को भ्रष्ट बताया।भाजपा सांसद मोहन मंडावी का कहना है कि प्रदेश में जब से कांग्रेस सरकार आई है।

सभी मिलकर भष्टाचार कर रहे है।जिन पर ईडी द्वारा कार्यवाही होने से प्रदेश सरकार बौखला गई है।अधिकारी, कलेक्टर जो जनहित के लिए कार्य करते वह स्वयं का भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं,जिन पर इस तरह की कार्यवाही होनी चाहिए।उन्होंने आगे यह भी कहा कि एक बार सभी कलेक्टर के यहाँ छापा पढ़ ही जाए।लोगो को पता चले कि कौन कितना धुला है।

किसी भी राजनेता को अपनी मर्यादा में रहना चाहिए चाहे वो सांसद हो या विधायक या कोई भी जनप्रतिनिधि।सांसद मोहन मंडावी को ये बात प्रेस कांफ्रेंस के समय हंसी ठिठोली में कदापि नहीं कहनी चाहिए।

राज्य में कई कलेक्टर अच्छा काम कर देश में राज्य का नाम ऊंचा किए हैं कम से कम इस बात का इस तथ्य का उन्हें ज्ञान होना चाहिए था।

और जब राजनेताओं के यहां छापे पड़ रहे हैं तो फिर हर राजनेता के बारे में भी इन सांसद महोदय को अपनी राय देनी चाहिए।

वाकई एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि का ये बयान दुर्भाग्य पूर्ण है।

By admin

You missed