बीएसएफ के जवान जिसमें नारी शक्ति भी हैं दीपोत्सव के लिए उल्लास।
भारत माता की जय।

हम सब भारतीयों के पर्व उल्लास से मनें,आनंद से मनें इसके लिए हमारे जवान सीमा पर दिन रात चौकन्ने रहकर अपने कर्तव्य का हर पल पूरी जिम्मेदारी से पालन करते हैं।

ये वीडियो जम्मू -कश्मीर स्थित आर. एस. पूरा सेक्टर इलाके का है—सीमा सुरक्षा बल यानी BSF के जवानों और अधिकारियों के बीच दीपावली त्योहार के पहले आपस में मिलकर दीपोत्सव पर्व को मानने की शुरुआत की गई। सीमा रेखा के पास बेहद खुशी व उल्लासपूर्ण माहौल में पर्व त्योहार मनाया जा रहा है।

बीएसएफ के जवानों और अधिकारियों ने कहा कि”यहां दीपावली मनाने की जो खुशी है वो परिवार के साथ मनाने पर भी नहीं।आप सब भी सुरक्षित रहकर अच्छे से दीपावली मनायें।”

अपने परिवार से दूर रहकर इन जवानों और अधिकारियों की दीपावली वो भी सीमा रेखा पर ये सभी भारतीयों के लिए प्रेरणादायक है।

बार्डर पर दीपावली मनाने की जो खुशी है वो अपने परिवार के साथ दीपावली मनाने पर नहीं मिलती।

By admin

You missed