आगामी चुनावों के मद्देनजर भाजपा के केंद्रीय संगठन ने आज नए संसदीय बोर्ड का गठन किया है।

इसमें सबसे महत्वपूर्ण है केंद्रीय और कद्दावर मंत्री नितिन गडकरी का नाम न होना।

साथ ही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी इस बार संसदीय बोर्ड में शामिल नहीं किया गया है हालांकि किसी भी भाजपा शासित राज्य के मुख्यमंत्री को इस बार भाजपा के संसदीय बोर्ड में जगह नही मिली है।

नितिन गडकरी जैसे दिग्गज को देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा की संसदीय समिति में जगह न मिलना आज चर्चा का विषय है।

By admin

You missed