छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी ओम प्रकाश माथुर प्रभारी बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। नई दिल्ली से रायपुर तक उनके साथ रायपुर दक्षिण के विधायक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल रायपुर पहुंचे।
रायपुर एयरपोर्ट पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव सहित अन्य नेताओं ने उनकी अगवानी की। एयरपोर्ट से माथुर सीधे प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचे। वहां बैठकों का दौर चलेगा। कांकेर जिले के भानूप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर और भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम के विरुद्ध बने माहौल के बारे में माथुर भाजपा नेताओं से विस्तार से जानकारी लेंगे।

वहीं भाजपा ने ब्रम्हानंद नेताम को फंसाने और साजिश का भी आरोप लगाया है। विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के मोहन मरकाम के द्वारा ब्रम्हानंद नेताम पर लगाए संगीन आरोप के बाद पार्टी के कार्यालय के दो दिग्गज तत्काल दिल्ली पूरे कागज लेकर रवाना हो गए थे वहां भी उन्होंने भाजपा संगठन को पूरी जानकारी दी है।

By admin

You missed