गुजरात भाजपा सरकार में लंबे समय तक मंत्री रहे और कभी देश के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिन्हें अपना गुरु मानते थे। भाजपा से उनकी टिकट काटे जाने पर वो बेहद नाराज़ हो गए।
ये शख्स हैं गुजरात के कद्दावर ब्राह्मण नेता जय नारायण व्यास। आज अहमदाबाद में उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे के हाथों कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

इस कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री और गुजरात कांग्रेस के चुनाव प्रभारी अशोक गहलोत भी उपस्थित थे।

चुनाव तक इस तरह के समीकरण बनते रहेंगे मगर इतिहास गवाह है कि भाजपा संगठन से अलग होकर अच्छे अच्छे दिग्गज नेताओं का राजनैतिक अस्तित्व दिन पर दिन कम ही होता गया है।

वैसे भी गुजरात में ‘आप ‘पार्टी की एंट्री से कांग्रेस को अधिक नुकसान होता दिख रहा है ऐसे में भाजपा से जुड़े रहे जय नारायण व्यास का अस्तित्व बचेगा या कद बढ़ेगा ये भविष्य के गर्भ में है।

By admin

You missed