छत्तीसगढ़ भाजपा की एक और बैठक 9 जनवरी को राजनांदगांव में संपन्न हुई।
इसमें छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार को हटाने का निर्णय लिया गया और अगली बैठक प्रदेश कार्यसमिति की सरगुजा संभाग के मुख्यालय अंबिकापुर में 20 और 21 जनवरी को होगी। उसमें और भी गंभीर रणनीति पर चर्चा होगी।
राजनांदगांव में निर्णय लिया गया कि भूपेश बघेल सरकार के विरुद्ध जंगी प्रदर्शन फरवरी में दुर्ग मुख्यालय में किया जाएगा।
भाजपा का प्रदेश नेतृत्व की बैठक में केंद्रीय पदाधिकारियों के द्वारा दिए गए निर्देश का जिला और मंडल में पालन हो रहा है या नहीं प्रदेश के पदाधिकारियों को विधानसभा में जाकर संपर्क करने का जो निर्देश दिया गया था उसका पालन हुआ या नहीं जरा उसका भी मंथन करना चाहिए की जमीनी हकीक़त क्या है।
राजनांदगांव की बैठक में प्रदेश नेतृत्व ने केंद्रीय नेतृत्व को बताया कि11 हजार छत्तीसगढ़ के पंचायतों में से है भाजपा4993 तक पहुंच चुकी है बाकी स्थानों पर पहुंचने का प्रयास जारी है।

हालांकि ज़मीनी स्तर पर आज भी भाजपा के पुराने चेहरे को लेकर बहुत आक्रोश है। समर्पित कार्यकर्ताओं और जो पुराने कर्तव्य निष्ठ कार्यकर्ताओं को जिन्हें किनारे कर दिया गया था उन सब को भी इसमें शामिल करने का प्रयास संगठन को करना चाहिए। तभी सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो पायेंगे।

By admin