भारत जोड़ो यात्रा अपने अंतिम पड़ाव पर है। आज स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव कश्मीर घाटी में जारी यात्रा में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ यात्रा में शामिल हुए।सूत्रों के अनुसार श्रीनगर पहुचने के पहले अनन्तनाग से चली इस यात्रा में शामिल होने के लिए राहुल गांधी के निमंत्रण पर वे घाटी में पहुंचे हैं। 30 जनवरी को यात्रा की समाप्ति तक वो निरंतर यात्रा का हिस्सा होंगे।

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में छत्तीसगढ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव।

राहुल गांधी कड़ाके की ठंड में भी आज खाली टीशर्ट पर नज़र आए।

वहीं खुलकर मुस्कुराते हुए और छत्तीसगढ की राजनीति में लगातार उपेक्षित हो रहे टी एस सिंहदेव अब इस यात्रा के समापन तक राहुल गांधी के साथ रहेंगे।

गौरतलब है कि अभी 26 जनवरी को टी एस सिंहदेव को सरगुजा के मुख्यालय अंबिकापुर में ध्वजारोहण करना था मगर बाद में उनसे ये जिम्मेदारी भी लेकर दूसरे को दे दी।इससे इनके समर्थकों और इनके भतीजे में काफी निराशा थी।अंदरखाने की मानें तो टीएस सिंह देव की लगातार उपेक्षा आने वाले चुनाव में भूपेश बघेल के लिए एक बड़ी मुसीबत भी हो सकती है।अब देखना ये है कि राहुल गांधी हर बार की तरह टी एस सिंहदेव को समझा कर वापस भेजते हैं या कोई ठोस निर्णय लेते हैं।

By admin