भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की आमसभा के लिए तैयारी में जुटे प्रदेश प्रभारीगण
पर करनी पड़ रही है मशक्कत।

कांकेर :
अजय जामवाल, बस्तर संभाग की कमान अपने हाथों में लगभग ले चुके हैं।
कांकेर में हुई मीटिंग
इसी तारतम्य में कल 6 सितंबर को कांकेर के भाजपा जिला कार्यालय कमल सदन में संध्या 4:00 बजे कांकेर, कोंडागांव और नारायणपुर जिला भाजपा के कार्य समिति एवं मंडल समिति की बैठक रखी गई थी लेकिन इसमें कांकेर जिले के आमाबेड़ा, कोयलीबेड़ा और बांदे मंडल के पदाधिकारियों की समिति के सदस्य शामिल नहीं हुए, इस बैठक में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल के साथ प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री पवन साय, भाटापारा के विधायक बस्तर संभाग भाजपा के प्रभारी शिवरतन शर्मा, पूर्व मंत्री केदार कश्यप और विक्रम उसेंडी भी उपस्थित थे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम को सफल बनाना है।’
इस बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय संगठन महामंत्री ने कहा कि 9 सितंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा आ रहे हैं, उनका भव्य स्वागत एयरपोर्ट में किया जाएगा, उसके बाद एक रैली के रूप में वे भाजपा के पुराने प्रदेश कार्यालय एकात्म परिसर राजबंधा मैदान पहुंचेंगे और वहां से साइंस कॉलेज मैदान जहां भाजपा के प्रदेशभर से आए 51 हजार कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और 2023 के छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव के जीतने के लिए टिप्स देंगे।
आवागमन की सुविधा उपलब्ध करायें वरिष्ठ नेता
बस्तर संभाग के इन तीनों जिलों के मतदान केंद्र से लेकर, मंडल व जिला कार्यसमिति के सदस्यों के साथ सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्य समिति के सदस्य इस कार्यक्रम में उपस्थित हों, इसकी व्यवस्था हमें करनी है‌।

भाजपा के प्रमुख नेताओं को कार्यकर्ताओं के लिए वाहन की भी व्यवस्था करनी चाहिए, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज जिन जिलों की बैठक हो रही है, उन तीनों जिलों में भाजपा का एक भी विधायक नहीं है।
जीत के लिये मंथन और मेहनत
2023 के छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा के विधायक यहां से निर्वाचित हो और छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बने, इसकी हमें चिंता करनी चाहिए। इसके साथ ही 2024 के लोकसभा चुनाव में बस्तर संभाग की दोनों लोकसभा सीट हमें जितनी है, कांकेर लोकसभा सीट बहुत कम मतों से जीते हैं, हमें इस पर चिंतन करनी चाहिए और जीत का वोट प्रतिशत को भी बढ़ाना है।
कार्यकर्ताओं पर भरोसा
बस्तर लोकसभा सीट कांग्रेस के पास है वह लोकसभा सीट भी हमें जितनी है, हमें कार्यकर्ताओं के भरोसे पूरी ताकत लगानी है, कार्यकर्ता जब सक्रिय होंगे तो जीत निश्चित रूप से हमारी ही होगी…
भविष्य में बस्तर संभाग का दौरा
क्षेत्रीय संगठन महामंत्री ने यह भी कहा कि आने वाले समय में वे बस्तर संभाग के सभी 12 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे और प्रयास रहेगा कि मंडल तक के कार्यकर्ताओं से सीधे संपर्क हो सके।
संभाग के 12 विधानसभा सीट में भाजपा शून्य
वर्तमान में बस्तर संभाग से 12 विधानसभा सीटों में से भाजपा के पास एक भी सीट नहीं है और छत्तीसगढ़ सरकार बनाने का रास्ता बस्तर और सरगुजा संभाग से ही रायपुर पहुंचता है, भाजपा चुनाव की तैयारी में पूरी तरह लग चुकी है और आंतरिक रणनीति क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल बना रहे हैं। संभावना है कि दीपावली के बाद भाजपा राजनैतिक गतिविधियां बस्तर और सरगुजा संभाग में बढ़ेंगी ।क्योंकि इन दोनों संभाग से भाजपा की एक भी सीट नहीं है।

By admin

You missed