बड़ी दुर्घटना का वीडियो।राहत कार्य में जुटे लोग और प्रशासन।

आज सुबह एक बड़ी दुर्घटना में 16 लोगों की मौत हो गई। एक निजी बस लगभग 21 फीट ऊपर पुल से नीचे गिरी- ये हादसा मध्यप्रदेश के खरगोन के ऊन थाने के दसंगा के पास डोंगरगांव पुल पर हुआ।

मौके पर प्रशासनिक अधिकारी और एम्बुलेंस रवाना की गईं।
खरगोन। यात्री बस पुल से गिरी,
बस में सवार यात्रियों में मची चीख पुकार,कुछ यात्रियों के मरने की भी खबर।
बस में 50 से अधिक थे।इंदौर की ओर जा रही थी बस। कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा,एसपी धर्मवीर सिंह,खरगोन विधायक रवि जोशी मौके के लिए रवाना हुए और पहुंच कर इस हादसे में घायल लोगों के लिए त्वरित रेस्क्यू कराया।
मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बस में फंसे घायलों को निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया।
ऊन थाना क्षेत्र के ग्राम दसंगा पुल की घटना।

बस में सवार यात्रियों में मच गई थी चीख पुकार,
जिसमें से 15 यात्रियों की घटनास्थल पर मौत, एक की जिला अस्पताल में मौत।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मृतकों के परिजनों को चार लाख देने की घोषणा की है।वहीं घायलों के लिए भी 25 और 50 हजार की घोषणा की है।

By admin