धरमजीत सिंह को निष्कासित करना जोगी कांग्रेस के अस्तित्व के लिए ही अब एक प्रश्न बनकर खड़ा है।

तेजी से कार्यकर्ताओ ने जोगी कांग्रेस को छोड़ना शुरू कर दिया है।

सूत्रों की मानें तो ये एक राजनैतिक चाल भी हो सकती है।जिस तरह भूपेश सरकार के आने पर जोगी परिवार की राजनीति हाशिए पर चली गई है उसे लेकर जोगी कांग्रेस के कुछ बड़े नेता पहले ही भाजपा में जाने का मन बना चुके हैं।ये सब उसी की कवायद है।हो सकता है कुछ इंतज़ार कर किस दल का पलड़ा भारी है उसे देख रहे हैं।परंतु इसका सीधा सीधा फायदा भाजपा को मिलने की संभावना अधिक नज़र आ रही है।

अमित जोगी और जोगी कांग्रेस को एक और बड़ा झटका।
रायपुर जिला जोगी कांग्रेस के अध्यक्ष वेद राम साहू सहित बिरगांव नगर निगम के पूर्व महापौर ओमप्रकाश देवांगन सहित वर्तमान में निर्वाचित बिरगांव नगर निगम में जोगी कांग्रेस के पार्षद और अधिकांश जोगी कांग्रेस के पदाधिकारी और नेता धर्मजीत सिंह के समर्थन में जोगी कांग्रेस से त्यागपत्र दे दिया है पत्र को यहां देख सकते हैं।

By admin

You missed