ईडी के लगातार छापे से छत्तीसगढ के कई अधिकारियों समेत कुछ नेताओं के हाथ पैर भी फूल चुके हैं।

आलम ये है कि नौकरशाहों और नेताऑं के बंगलों में गिफ्ट लेकर जाने वाले भी ईडी से इस कदर घबरा चुके हैं कि ये साल भर की सबसे महत्वपूर्ण औपचारिकता यानि दीपावली मिलन से भी परहेज कर अपने को सुरक्षित रख रहे हैं।

इधर समीर विश्नोई समेत दो अन्य जिन्हें ईडी ने रिमांड पर लिया है उनसे पूछताछ की जा रही है जिससे कुछ अन्य अधिकारियों की कारगुजारी भी सामने आने की प्रबल संभावना है।

इसी बीच चिप्स के सीईओ का प्रभार अब 2012 बैच के आईएएस रितेश कुमार अग्रवाल को सौंप दिया गया है इससे पहले समीर विश्नोई इस विभाग के मुखिया थे।

देखिए आदेश की काॅपी

By @dmin

You missed