प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल एक दिवसीय सरगुजा दौरे पर अंबिकापुर पहुंचे!जहां सरगुजा संभाग के भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था! लेकिन ये सम्मान समारोह भाजपा के बड़े नेताओं के लिए अपमान का कारक बन जायेगा ये अंदाज़ किसी को नहीं था!

कार्यक्रम खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री के द्वारा मीडिया से चर्चा किया जाना था,इसके लिए बाकायदा पत्रकारों के लिए स्टेज बनाया गया था लेकिन यहाँ भाजपा के मीडिया सेल की आदतन अव्यवस्था के कारण जी मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ के संवाददाता सुशील कुमार बखला के द्वारा भाजपा के पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल उर्फ अज्जू को स्टेज के बगल से हटने को कहा गया. इतने में कुछ समझ पाता कि सूरजपुर जिले के पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष के द्वारा मारपीट करना शुरू कर दिया और गंदी गंदी गालियां देने लगा साथ ही उनके साथ रहे लोगो के द्वारा भी मार पीट किया गया!जिसकी शिकायत जी मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ के संवाददाता ने गांधीनगर थाने में दर्ज कराई है!वहीं पुलिस पूरे मामले में जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही हैं।

अब पुलिस के लिए भी धर्म संकट की बात ये कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में कार्यकर्ता सम्मान में पुलिस कार्यकर्ता को पीटे या पत्रकार को संभाले! लेकिन अंदरखाने जो बात सामने आई उससे ये साफ है कि आदतन अंबिकापुर का भाजपा का मीडिया सेल जो कि बेसुध और अनुशासन हीनता के लिए पूरे राज्य में जाना जाता है उसने अपनी घोर लापरवाही से मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री समेत पूरे दिग्गजों का सिर सबके सामने मात्र अपनी आलस भरी कार्यशैली से झुका दिया!

जबकि जहां सी एम रहते हैं और वो प्रेस वालों को अपना वक्तव्य देते हैं वहाँ की व्यवस्था स्थानीय मीडिया सेल की होती है गौरतलब है कि इसी तरह की अव्यवस्था पर चुनाव पूर्व अंबिकापुर के एक होटल में ओम माथुर ने भी लताड़ लगाई थी लेकिन आदतन अव्यवस्था में माहिर यहाँ के प्रबंधन ने कोई सबक तो लिया नहीं उल्टे उससे बड़ी अव्यवस्था को सबके सामने ला दिया!

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।