एक ओर अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बन रहा है जिसकी चर्चा देश विदेश में हो रही है वहीं दूसरी ओर भगवान राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में राम वन गमन पथ के जंगलों का विनाश देश के एक धनकुबेर अडानी की कोयला खदानों के लिए किया जा रहा है!इससे बड़े दुर्भाग्य की बात और क्या होगी कि इस धार्मिक आस्था और ऊर्जा से भरे तपभूमि रह चुके इन हरे भरे जंगलों का विनाश सरकार के संरक्षण में व्यापक स्तर पर चल रहा है!

राम वन गमन पथ के वनों के विनाश पर भाजपा के विष्णु देव का अजीबो गरीब बयान

छत्तीसगढ़ विधानसभा के चुनाव परिणाम 3 दिसंबर को आए
13 दिसंबर को मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ छत्तीसगढ़ की बागडोर कांग्रेस के हाथ से निकलकर बीजेपी के हाथ आई
20 दिसंबर से जंगल की कटाई फोर्स के संरक्षण में और आंदोलन कार्यों को अज्ञातवास ले जाने और कुछ लोगों को गिरफ्तार लेने के बाद ढलने से आज भी जारी है!
फोर्स भी लगभग यहीं की ही है भविष्य में उनके बच्चों का भी इसी छत्तीसगढ़ के माटी में बचपन बीतेगा और इनका भविष्य बिना जंगलों के कैसा होगा ये सोच कर भी सिंहरन हो उठती है!जरा उसके बारे में भी सोचिएगा!
कांग्रेस सरकार जाएगी भाजपा सरकार आएगी उसके बाद फिर जनता ने बदलाव चाहा तो
भाजपा सरकार जाएगी और कांग्रेस सरकार आएगी लेकिन हम छत्तीसगढ़ के मतदाता और निवासी यही रहेंगे!
आज बस्तर संभाग की क्या स्थिति है जंगल कट रहे हैं नदियों में लाल पानी बह रहा है लोग आंदोलन कर रहे हैं लेकिन किसी के भी कान में जू नहीं रे ग रहा है लगभग केंद्रीय कानून के अनुसार आदिवासियों की जमीन गैर आदिवासी नहीं खरीद सकते इसलिए नगरनार स्टील प्लांट की जमीन सरकार ने खरीदी की आदिवासियों से नगरनार स्टील प्लांट बनकर तैयार हो गया उत्पादन भी शुरू हो गया लेकिन केंद्र सरकार ने उसे बेचने के लिए कैबिनेट में प्रस्ताव पास कर लिया तो क्या जमीन का अधिग्रहण सिर्फ इसलिए सरकार ने किया कि उसे उद्योगपति नहीं खरीद सकते थे आदिवासियों से और अब उन्हें बेचने का प्रक्रिया भी लगभग अंतिम चरण में है!

राम वन गमन पथ का विनाश धड़ल्ले से जारी है और छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का महत्वपूर्ण बयान हसदेव में जो जंगल कटाई चल रही है वह कांग्रेस सरकार के आदेश जारी करने के बाद चल रही है!
अगर हजारों हेक्टर में वनों की कटाई का और पशु पक्षियों का हाथी का अन्य जानवरों के साथ आदिवासियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो क्या वर्तमान भाजपा सरकार सिर्फ पूर्व की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाकर चुप बैठ जाएगी क्या उसे स्थगित करने का आदेश जारी नहीं कर सकती?

विकास आवश्यक है मगर विनाश की शर्त पर नहीं! इस संगीन मुद्दे को लेकर कोई भी नेता मुखर होकर विरोध भी करने का साहस नहीं कर रहा क्योंकि मामला धनकुबेर का है! परन्तु प्रकृति का प्रकोप भयावह होता है ये हर एक को भली भांति समझना चाहिए अन्यथा एक मदमस्त धनकुबेर की अतृप्त लालसा इस राज्य के समेत अन्य राज्यों के लोगों के लिए भी निश्चित ही अभिशाप सिद्ध होगी इससे इंकार नहीं किया जा सकता है!

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।