छत्तीसगढ़ में भूपेश का भरोसा तो टूट गया लेकिन भूपेश सरकार के भरोसे सरकारी रुपयों की बंदर बाँट करने वाले लोगों पर आज ईडी का बज्र प्रहार हुआ है!

नाम ऐसे कि छापा मारने वाले भी मुस्कुरा रहे और जो सुन रहा वो भी हँस रहा!

पीयूष सोनी कांग्रेस कमेटी का है वहीं एस डी एम भरोसाराम ठाकुर के यहाँ भी छापा पड़ा है!

सबसे दिलचस्प है अशोक अग्रवाल यानि कोढ़ी का नाम!

इसमें दाढ़ी वाला शख्स अशोक कोढ़ी है और ये दल बदलने में माहिर है!भाजपा के सत्ता में आते ही ये भाजपा के रामविचार नेताम के लिए विज्ञापन दिया आशचर्य तो ये कि बलरामपुर जिले में भाजपा के कार्यालय से ऐसे विवादित व्यक्ति की तस्वीर के साथ विज्ञापन किसने दिया!

अशोक अग्रवाल बस्तर में घोटाला के कारण भाजपा के शासन में जेल की हवा तक खा चुका है लेकिन कांग्रेस के आते ही इसने बस्तर में क्वासी लखमा और सरगुजा से अमरजीत को पकड़ लिया!

सरगुजा में डी एम एफ के मद से इसने अमरजीत के कारण जमकर काम किया और सरकारी रकम को हजम किया!

अशोक कोढ़ी राम विचार नेताम का भी करीबी है वहीं सूत्रों की मानें तो इसने सरगुजा के दो भाजपा के विधायक को भी

अपने साथ मिलाने में सफलता हासिल कर ली है! यही नहीं सूरजपुर में इसे भाजपा की सरकार आने के बाद लगभग 3 करोड़ का काम भी हाल में मिला है!ये एक विवादित पूर्व कलेक्टर का बेहद खास है और ये कलेक्टर अब कमीशनर के पद तक पहुंच गया है!

एक कांग्रेस मंत्री के रायपुर में बन रहे करोड़ों के बंगले में भी इसका भरपूर योगदान रहा है ये पुख्ता सूत्र बता रहे हैँ!

पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री प्रतिनिधि के घर पड़ी ED की रेड

बालोद। ईडी की टीम ने आज सुबह पूर्व मंत्री एवं विधायक अनिला भेड़िया के प्रतिनिधि पीयूष सोनी के घर में दबिश दी है। 
बालोद जिले के डौण्डी निवासी पीयूष सोनी के निवास पर शुक्रवार को सुबह दो वाहनों से पहुंची ईडी की टीम ने पूरे निवास को कवर करते हुए पीयूष सोनी और उसके परिवार के सदस्यों को एक जगह बिठाकर पूरे घर की तलाशी शुरू कर दी। सुबह 7 बजे पहुंची ईडी की टीम में करीब दस अधिकारी शामिल बताए गए हैं। हालांकि इसे लेकर ईडी का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं पीयूष सोनी के घर में न तो किसी को अंदर जाने दिया जा रहा है और न ही अंदर से किसी को बाहर आने दिया जा रहा है। पीयूष सोनी को भूपेश बघेल सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री रहीं अनिला भेड़िया का बेहद करीबी और विश्वसनीय माना जाता है।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।