आदिम जाति कल्याण विभाग एवं स्कूली शिक्षा विभाग के मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह टेकाम ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है छत्तीसगढ़ सरकार में बड़ी घटना है।ये त्याग पत्र लिखवाया गया है या स्वतः दिया गया है इस पर संशय है।

चर्चा तो बहुत गर्म है लेकिन फैसला शायद 14 जुलाई को ही हो पाएगा।
12 जुलाई 2023 प्रदेश कांग्रेस कमेटी में बड़ा फेरबदल प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम को हटाकर बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दीपक बैज को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बना दिया गया।
प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने डैमेज कंट्रोल के लिए बात आगे बढ़ाई ऐसा कांग्रेस के अति विश्वसनीय सूत्र बता रहे हैं जानकारी निकलकर बाहर आ रही है कि उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव को यह जवाबदारी दी गई कि वह मोहन मरकाम से बात करें सरकार उन्हें मंत्री बनाना चाहती है और रविंद्र चौबे जो पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री हैं उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है उनके समस्त विभाग मोहन मरकाम को देना चाहती है जब उप मुख्यमंत्री जी ने मोहन मरकाम जी से बात की तो सूत्र यह बता रहे हैं कि मोहन मरकाम ने कहा कि मैं विधायक ही ठीक हूं और पार्टी की सेवा करता रहूंगा।
जब यह बात उपमुख्यमंत्री ने कांग्रेस सरकार के नेताओं के बीच और संगठन के बीच मोहन मरकाम की भावना से अवगत कराया तो जैसा कि बताया जा रहा है 14 जुलाई को एक प्रमुख नेताओं की बैठक होने जा रही है जिस पर मोहन मरकाम को मंत्री बनाने के लिए निर्णय लिया जाएगा सूत्र यह बता रहे हैं कि पार्टी का दबाव होने के कारण और शायद केंद्रीय नेतृत्व का निर्देश होने के कारण मोहन मरकाम मंत्री बन सकते हैं।
अब इसमें क्या निर्णय होगा इसका बेसब्री से प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन शंकर नगर से लेकर मोहन मरकाम के निवास विधानसभा क्षेत्र और जिला मुख्यालय कोंडा गांव के कार्यकर्ताओं और जनता को इंतजार है।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।