छत्तीसगढ में कल एनएसयूआई प्रदेश महासचिव रुहाब मेमन के काॅलेज छात्रा से दुष्कर्म के बाद गिरफ़्तार होने पर राज्य सरकार चौतरफा निंदा से घिरती दिख रही है।आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने भी इस मामले पर बेहद गंभीर होकर कुछ देर पहले बयान दिया है।

पुलिस गिरफ़त में आरोपी रूहाब मेमन एनएसयूआई प्रदेश महासचिव।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का बयान। राज्य में अपराध का ग्राफ क्यों बढ़ रहा?बहुत पीड़ा महसूस कर रहा हूं।

भानुप्रतापपुर उपचुनाव में सह प्रभारी बनाया गया एनएसयूआई प्रदेश महासचिव कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार।

भानुप्रतापपुर उप चुनाव के बीच एक बडी खबर सामने आई है ।एनएसयूआई के प्रदेश महा सचिव रुहाब मेमन को कालेज की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। रुहाब मेमन को उपचुनाव के लिए सह प्रभारी बनाया गया है। रुहाब भानुप्रतापपुर का ही रहने वाला है।

घटना बीती रात की बताई जा रही है, पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि रुहाब मेमन ने कॉलेज में दाखिला दिलवाने में उसकी मदद की थी इस दौरान से रुहाब ने उसका नम्बर ले लिया था, बीती शाम रुहाब कांकेर पहुचा और फोनकर घड़ी चौक में बुलाया , जिसके बाद उसने पढ़ाई के विषय मे चर्चा करने की बात कहते हुए उसे अपनी कार में बैठा लिया। आरोपी ने छात्रा को शहर से दूर सिंगारभाट के जंगल मे ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने किसी तरह आरोपी से अपनी जान बचाकर कोतवली थाना पहुची और मामले की शिकायत दर्ज करवाई है, पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
शलभ कुमार सिन्हा – एसपी कांकेर ने कहा है कि गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
रायपुर- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कांग्रेस और सरकार पर साधा निशाना।

कहा-
एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव व भानुप्रतापपुर उपचुनाव के सह प्रभारी के द्वारा बलात्कार जैसे गंभीर अपराध में संलिप्त होना इस बात को स्पष्ट करता है कि प्रदेश में अपराध का ग्राफ क्यों बढ़ रहा है।
सत्ताधारी दल से जुड़े व कांग्रेस के महत्वपूर्ण पदों पर रहने वाले लोगों के कृत्य गंभीर चिंता में डाल रहे हैं छत्तीसगढ़ प्रदेश की बेटियों की सुरक्षा कैसे होगी ?बहुत पीड़ा महसूस कर रहा हूं।

बहरहाल आरोपी किसी भी पार्टी का हो ये महत्वपूर्ण नहीं है मगर जब राज्य में अपराध बढ़ रहे हैं तो विपक्ष में बैठी भाजपा की भी तो जिम्मेदारी है कि वो बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर लगातार सक्रिय हो,पर दुर्भाग्य से भाजपाई स्वयं अभी तक निष्क्रिय होकर बैठे रहे।

कानून ने अपना काम कर दिया है अब समाज को भी एकजुट होकर अपराधों की रोकथाम के लिए जागरूक होकर व्यवस्था का साथ देना चाहिए तभी ये सब रूक पाएगा।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।