छत्तीसगढ़ के एक बड़े अधिकारी अब अपनी अधिकारी पत्नी को महत्वपूर्ण समृद्ध विभाग का मुखिया बनाने के लिए लगा रहे दिल्ली की दौड़।
स्वयं अपने विभाग का मुखिया नहीं बन सके इसकी कसक अब पत्नी को बनाकर पूरी करने में जी जान से जुटे हुए हैं।
रायपुर के नौकरशाहों में आजकल इन साहब की चर्चा जोरों पर है कि साहब जोड़ तोड़ के बाद भी मुख्य विभाग के मुखिया बनने से चूक गए और पीएमओ से योग्य अधिकारी को पद देने के निर्देश आ गए।
इसके बाद अब ये अपनी महत्वाकांक्षा अपनी अफसर पत्नी को एक बड़े समृद्ध विभाग की मुखिया बनवाकर पूरी करने में लगे हुए हैं। इसके लिए बड़े मंत्रालय से लेकर संगठन के लोगों से भी ये बड़े अधिकारी मिलने जुलने का काम कर रहे हैं और तो और छत्तीसगढ़ की “केदार परिक्रमा” करने के बाद ये दिल्ली के बड़े झंडे लगे कार्यालय में भी अपनी जुगत जमाने के लिए विगत कुछ दिनों से डेरा डाले बैठे हैं।
इसी बीच यहां आईं स्मृति ईरानी को भी अब छत्तीसगढ़ में चल रही जोड़ तोड़ की अंदरखाने की ख़बर लगने लगी है जिससे इन साहब के दिल्ली में जमकर अपनी पत्नी के लिए लॉबिंग की बात भी बाहर आने की चिंता सताने लगी है।
बहरहाल राज्य में कई अधिकारी हावी हैं ऐसे में इन बड़े अधिकारी की राज्य में “केदार परिक्रमा” के बाद दिल्ली के बड़े कार्यालय की परिक्रमा कितना असर दिखाती है ये तो आने वाला समय ही बताएगा।
सूत्रों की मानें तो जिस विभाग में ये अपनी पत्नी को महत्वपूर्ण पद पर आसीन करने में लगे हुए हैं उस विभाग के मंत्री के दो महत्वपूर्ण बड़े विभागों में उनके ओएसडी जिस कदर नंगा नाच मचा रहे हैं उसे लेकर सी एम हाउस भी अंदरखाने बेहद नाराज़ है और मंत्री के करीबी अधिकारियों के पर कतरने के प्रयास में है।
आलोक शुक्ल, सम्पादक पहल।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।