ब्रेकिंग – सांसद गोमती साय के बिगड़े बोल,पुलिस का खाल खींच लेंगे कार्यवाही नही हुई तो। सांसद ने सरकार पर साधा निशाना पूछा “सरकार गुंडा पालकर रखी है क्या” ?7 दिन में एसडीओपी पर कार्यवाही नहीं हुई तो खाल खींचने में कमी नहीं करेंगे।सात दिन में कार्यवाही नहीं हुआ तो पुलिस अधिकारी को खींच कर के मारने का ताकत हम लोग रखते हैं।हम लोग जशपुरिया सरगुजिहा लोग हैं।

सांसद गोमती साय के बयान से गरमाया एसडीओपी के दुर्व्यवहार का मामला।
सरकार पर सीधे प्रहार कहा इन लोगों का औकात बढ़ गया है।इन लोगों को गुंडा पालकर रखा है क्या।

सांसद गोमती साय के बिगड़े बोल,डीडीसी गेंदबिहारी से मारपीट के विरोध में आयोजित प्रदर्शन में सांसद गोमती साय ने छत्तीसगढ़ सरकार पर गुंडा पालने का आरोप लगाते हुए पुलिस को औकात में रहने की हिदायत दे डाली।वहीं उन्होंने यहां तक कह डाला कि औकात में रहें पुलिस वाले नहीं तो वे खाल खींचने में।कोई कमी नही करेंगे और तो और अपने क्रांतिकारी भाषण में उन्होंने कानून हाथ में लेने की धमकी तक दे डाली,साफ शब्दों में उन्होंने कहा
सात दिन में कार्यवाही नहीं हुआ तो पुलिस अधिकारी को खींच कर के मारने का ताकत हम लोग रखते हैं।हम लोग जशपुरिया सरगुजिहा लोग हैं हम लोगों के औकात को केवल सीधा साधा के रुप मे जानते हैं ये लोग।बहरहाल सांसद की ऐसी भाषा सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है वहीं भाजपा बैकफुट पर नजर आ रही है।

जशपुर जिले के बगीचा के ग्राम दुर्गापारा में 25 अप्रैल को भाजपा नेता डीडीसी गेंदबिहारी के साथ एसडीओपी द्वारा मारपीट की घटना को लेकर सियासत जारी है। इसे लेकर भाजपा और सनातन संत समाज ने धरना प्रदर्शन किया।

इस दौरान रायगढ़ लोकसभा की भाजपा सांसद गोमती साय ने पुलिस पर जमकर हमला बोला। इस धरना कार्यक्रम में सांसद गोमती साय ने मारपीट की घटना पर अपना आक्रोश जताते हुए तल्ख तेवर में बातें कहीं। सांसद गोमती साय ने कहा कि पुलिस को न्याय करने का अधिकार किसने दिया। किसी जनप्रतिनिधि के ऊपर हाथ उठाने का मतलब उन हजारों लोगों पर हाथ उठाना है, जिन्होंने अपने वोट से चुनकर उन्हें उस जगह पर भेजा है। अब जशपुरिया लोगों को बता देना है कि औकात में रहें पुलिस वाले नहीं तो हम खाल खींचने में कमी नहीं करेंगे।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।