छत्तीसगढ में घोटालों की बात और ईडी के लगातार छापों के बाद एक और मामले ने तूल पकड़ लिया है। ये मामला सीधे सीधे होनहार छात्र छात्राओं के हितों में डकैती डालने वाला है।

भाजपा के युवा नेता गौरीशंकर श्रीवास ने सबसे पहले इस मुद्दे को उठाया।ये बात अलग है कि भाजपा का बेहोश और सुप्तावस्था में पड़ा मीडिया सेल इसे प्रचारित करने में बाद में सक्रिय हुआ वो भी तब जब सोशल मीडिया पर लोग मुखर हो गए।

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की पोल खोलता ये पत्र जो किसी अभ्यर्थी ने लिखा है तेजी से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है।
भाजपा सिर्फ आरोप लगा रही है और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बोल रहे हैं प्रमाण हो तो सरकार को उपलब्ध कराएं जांच करवाएंगे।
इस अज्ञात वायरल पत्र को ही आधार बनाकर सरकार तत्काल जांच समिति गठित करें शिक्षित बेरोजगारों के हित में जो दिन रात छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में परीक्षा देने की तैयारी करते हैं।

ये पत्र परीक्षा दे चुके किसी अभ्यर्थी ने लिखा है ऐसा बताया जा रहा है।सच्चाई क्या है हम इसकी पुष्टि तो नहीं कर रहे मगर बेहद संवेदनशील इस मुद्दे को निष्पक्ष व कड़ी जांच के निर्देश मुख्यमंत्री को तत्काल देने चाहिए।

चूंकि मामला सीधे तौर पर राज्य के छात्र छात्राओं से जुड़ा है इसलिए भाजपा कल राजधानी में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन करने वाली है।वहीं इस मुद्दे को जोर शोर से उठाने वाले भाजपा के युवा नेता गौरीशंकर श्रीवास अब इसके लिए एक जोरदार मुहिम चला रहे हैं जिसमें वो छात्र छात्राओं के बीच जाकर एक एक पड़ताल कर तथ्य जुटा रहे हैं।उनकी इस ‘पहल’ को छात्र छात्राओं का जबरदस्त समर्थन भी मिल रहा है।

इस ट्वीट पर गौरीशंकर श्रीवास ने राज्य पीएससी के चेयरमैन टामन सोनवानी को ही निशाने पर ले लिया है वो भी स्पष्ट तौर पर।

बहरहाल ये मुद्दा धीरे धीरे कांग्रेस सरकार के लिए हानिकारक साबित होने वाला बनता जा रहा है वहीं आगामी चुनाव को देखते हुए भाजपाई इस मुद्दे के जरिए युवा वर्ग पर अपनी पैठ बनाने के लिए बेचैन दिख रहे हैं।

वैसे टामन सोनवानी रमन सरकार में भी कांकेर कलेक्टर रह चुके हैं।लोग सोशल मीडिया पर ये भी तंज करने से नहीं चूक रहे कि “बात निकलेगी तो दूर तलक जाएगी।”

यदि आप इस परीक्षा में चयनित उम्मीदवार को बधाई दे रहे हैं तो थोड़ा इंतज़ार ज़रूर कर लीजिए।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।