राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कर्णधारों की बैठक राजधानी रायपुर में
26/08/2022

रायपुर/नागपुर :
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत सितंबर में तीन दिनों तक छत्तीसगढ़ में रहेंगे।
समन्वय बैठक
राजधानी में आरएसएस का अखिल भारतीय समन्वयक समिति की बैठक होगी, जिसमे आरएसएस के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले सहित संघ के पाँचों सह सरकार्यवाह तथा अन्य प्रमुख पदाधिकारी सहभागी होंगे।
10 से 12 सितम्बर को होगी बैठक
संघ सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आगामी 10 से 12 सितंबर तक चलने वाले अखिल भारतीय समन्वयक समिति की बैठक में बीजेपी, वीएचपी सहित संघ से जुड़े अन्य संगठनों के बड़े पदाधिकारी शामिल होंगे।
जैनम मानस भवन में होगी बैठक
बैठक स्वामी विवेकानन्द एयरपोर्ट के सामने जैनम मानस भवन में होगी।
आरएसएस के प्रान्त प्रचारक प्रमुख कनीराम के मुताबिक आरएसएस की अखिल भारतीय समन्वयक समिति की बैठक प्रत्येक वर्ष होती है। बैठक में संघ के कार्यो की समीक्षा होती है। यह बैठक छत्तीसगढ़ में पहली बार हो रहा है।
संघ से जुड़े सभी संघ शामिल
तीन दिनों तक चलने वाली बैठक में, प्रदेश में संघ और बीजेपी के राष्ट्रीय नेताओ का जमावड़ा रहेगा। संघ से जुड़े सभी संगठनो, बीजेपी, विश्व हिन्दू परिषद्, वनवासी कल्याण आश्रम सहित दो दर्जन से अधिक संगठनो के अध्यक्ष और महासचिव शामिल होंगे।
संघ-बीजेपी के बड़े नेता भी रायपुर में होंगे
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष भी तीन दिनों तक राजधानी में रहेंगे। साथ ही सह – सरकार्यवाह डॉ कृष्णगोपाल, मनमोहन वैद्य, मुकुंद जी, रामदत्त, अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल और अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर भी बैठक में हिस्सा लेंगे।
विधानसभा चुनाव होगा परिप्रेक्ष्य
संघ के इस कार्यक्रम को आगामी होने वाले विधानसभा चुनावो से जोड़कर देखा जा रहा है। ज्ञातव्य हो कि आगामी वर्ष 2023 में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होना सुनिश्चित है।

आगामी चुनाव को लेकर छत्तीसगढ के लिए संघ भी तेज रणनीति के साथ बहुत तेजी से सक्रिय है।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।