टी एस सिंहदेव ने फिर अपनी ही सरकार को घेरा वहीं अमरजीत भगत टाल-मटोल कर निकलते बने -सरगुजा ज़िले में रसोईया संघ का एक बार फिर से एक साथ विरोध का स्वर देखने को मिला। प्रदेश के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के द्वारा अंबिकापुर के सर्किट हाउस में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था इस दौरान रसोईया संघ के कार्यकर्ता भी इस मिलन समारोह में आए हुए थे। खाद्य मंत्री के सामने ही रसोईया संघ का विरोध देखा गया।

रसोईया संघ की महिला आक्रोश में कहा तीन सौ वापस ले लें।

दरसअल प्रदेश सरकार ने हाल ही में बजट पेश किया है। जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं सहित अन्य वर्गों को भी बजट में शामिल कर उनके लिए लाभ की घोषणा की। वहीं रसोईया संघ के लिए मात्र 300 रूपयों की वृद्धि को लेकर नाराजगी रसोईया संघ के सदस्यों में देखने को मिली। उन्होंने कहा कि सुबह से लेकर शाम तक हम काम करते हैं. लेकिन हमें मेहताना सिर्फ 1800 रुपए ही दिए जा रहे हैं। इस महंगाई के दौर में गुजारा करना मुश्किल हैं, साथ ही कहा कि हम सरकार को 300 रूपए भी वापस कर देंगे।

टी एस सिंहदेव का बेबाक बयान कहा कम बढ़ पाया।कोटवार संघ भी मिला था उनको भी असंतुष्टि है।एक बार फिर अपनी ही कांग्रेस सरकार को कटघरे में खड़ा किया।

इधर जब रसोईया संघ की समस्याओं को लेकर स्टेज में मौजूद प्रदेश के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि सबके लिए कुछ ना कुछ मिला है, तो वहीं दूसरी ओर रसोईया संघ के द्वारा सरकार को 300 रुपए वापस करने को लेकर कहा कि उस बात की जानकारी हमें नहीं है।

अमरजीत भगत इस सवाल से पल्ला झाड़ कर निकलते बने।

वहीं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने रसोईया संघ को लेकर कहा कि मुझे नहीं लगता कि उनके लिए300 रूपए बढ़ोतरी करना काफी नही रहा होगा, क्योंकि इस महंगाई के दौर में कांग्रेस हाथ जोड़ो अभियान चलाकर महंगाई के खिलाफ आवाज बुलंद कर रही है।टी एस सिंहदेव ने एक बार फिर अपनी ही सरकार को घेरा।

इधर मंच पर अमरजीत भगत अपनी सरकार का गुणगान कर रहे थे उसी समय रसोईया संघ की महिलाओं ने नारेबाजी कर डाली।

लिहाजा रसोईया संघ ने सरकार के बजट में 300 रुपए की बढ़ोतरी से नाराज होकर उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में ऐसा रहा तो हम वोट भी नहीं देंगे। वहीं अपनी मांगों को लेकर प्रदेश के खाद्य मंत्री से कहा लेकिन इन रसोईया संघ की बातों से अनभिज्ञ होते हुए नज़र आए।अब देखना होगा कि रसोईया संघ के द्वारा आगामी समय में क्या रणनीति तय की जाती है।

देखा जाए तो खाद्य मंत्री अमरजीत भगत को सर्किट हाउस में होली मिलन समारोह करना आज मंहगा पड़ गया।गौरतलब है कि होली के पहले स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने पूरी खुशमिजाजी से होली मिलन समारोह किया था।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।