शहर के कुछ युवा भभूत लगाकर भगवान शिव के श्रृंगार में मनमोहक नृत्य कर सबका आकर्षण का केंद्र बने।

मां महामाया की नगरी अंबिकापुर में विजयादशमी के पर्व पर हिंदू एकता मंच के आह्वान पर सभी संगठनों ने अब तक की सबसे बड़ी रैली बहुत ही अनुशासित तरीके से शहर के मुख्य मार्ग से निकाली।

यूं तो हिंदू संगठन प्रत्येक वर्ष रैली निकालते हैं मगर आज की रैली ऐतिहासिक रही।इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इस रैली में 25000 से 28000 के बीच युवा,अधेड़ सब शामिल थे।

स्थिति ये थी कि दो से ढाई किलोमीटर लंबी रैली का एक सिरा जब मां महामाया के प्रवेश द्वार पर था तो दूसरा सिरा घड़ी चौक पर।

हिंदू एकता मंच के वेदांत तिवारी ने कहा कि मंच के द्वारा भव्य ऐतिहासिक रैली निकाली गई है और हम सब आज इसके साक्षी बने हैं।

शमलाया मंदिर के पूर्व तिराहे पर रहने वाले टिन्नी सिंह के अनुसार “हम सब यहां रैली में उपस्थित रहे लोगों को पानी पिलाने की व्यवस्था में थे। स्थिति ये हो गई कि आसपास के दुकानों में प्लास्टिक के गिलास पूरी तरह खत्म हो गए। ऐसी रैली पहली बार निकलते दिखी है।”

नगर के दवा व्यवसायी शलभ गुप्ता के अनुसार “कितने लोग हैं इसका अनुमान ही नहीं लगाया जा सकता। इतनी विशाल रैली पहली बार देखी है।”

शहर में घर की छत से बनाया गया वीडियो।

आज दोपहर से निकली ये रैली शाम को खत्म हुई।इस रैली में मारवाड़ी समाज के लोग जिसमें महिलायें व युवतियां भी थीं इन सबने रैली में मौजूद लोगों पर लगातार तीन घंटे तक पुष्प वर्षा करती रहीं।

भाजपा के नीलेश सिंह प्रतिवर्ष इस रैली के आयोजन के मुख्य सदस्य रहते हैं इन्होंने कहा कि ” जय श्रीराम जय श्रीराम के गगनभेदी उद्घोष ने पूरे शहर को आज राममय बना दिया है।इस बार की रैली वाकई इतनी विशाल है कि हम इसका अंदाज़ खुद नहीं लगा पा रहे कि कितने लोग हैं।”

अंबिकापुर में भाजपा के पूर्व पार्षद और साफ सुथरी छवि के संजय अग्रवाल ( दवा व्यवसायी) ने कहा “पूरे अनुशासन के साथ विशाल रैली ये आज की सबसे बड़ी उपलब्धि है।रैली में खाली भगवा ध्वज और लोगों के सिर ही नज़र आ रहे हैं।पूरा वातावरण रोमांचित करने वाला है।”

रैली में व्यवस्था व मार्गदर्शन में नीरज वर्मा,भारत सिंह सुसोदिया,संजय सिंह,गोल्डी बिहाड़े,सुशील पांडेय,सौरभ चमलियार,शानू कश्यप लगातार सक्रिय रहे।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।