आज मुम्बई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 47 करोड़ रुपए की ड्रग्स बरामद हुई है। दूसरी ओर चेन्नई एयरपोर्ट में कस्टम विभाग ने वन्य जीव की तस्करी के चौंकाने वाले तरीके का पर्दाफाश किया है।

मुंबई के इंटरनेशनल एयरपोर्ट से ड्रग्स की बड़ी खेप बरामद हुई वहीं चेन्नई एयरपोर्ट पर वन्य जीव की तस्करी का पर्दाफाश हुआ है।

रिपोर्ट: अरविंद दुबे,मुंबई।

चेन्नई कस्टम्स ने वन्यजीव तस्करी का किया पर्दाफाश

चेन्नई एयरपोर्ट पर कस्टम्स विभाग ने एक भारतीय यात्री को मलेशिया के कुआलालंपुर से इंडिगो फ्लाइट (6E-1032) से आने पर वन्यजीव तस्करी के शक में रोका। जांच के दौरान उसके चेक-इन ट्रॉली बैग से 10 बाली मयना (Bali Myna – Leucopsar rothschildi) बरामद की गईं, जिन्हें प्लास्टिक की छिद्रयुक्त थैलियों में छिपाकर लाया जा रहा था।

इन विदेशी पक्षियों का आयात बिना वैध अनुमति के वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972, कस्टम्स अधिनियम, 1962, और CITES (अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव व्यापार संधि) के नियमों के तहत प्रतिबंधित है।

जानवरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, एनिमल क्वारंटाइन अधिकारी के आदेश पर सभी पक्षियों को वापस कुआलालंपुर भेज दिया गया।

कस्टम्स अधिकारियों ने यात्री और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया, जो उसके साथ यात्रा कर रहे थे। तीनों को कस्टम्स अधिनियम, 1962 एवं वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत गिरफ्तार कर माननीय विशेष कस्टम्स न्यायालय के मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

लोकेशन: मुंबई

केंद्रीय जांच एजेंसी DRI ने मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 47 करोड़ की ड्रग्स जब्त की.

5 आरोपियों को गिरफ्तार किया…. विस्तार से हो रही है पूछताछ

4.70 किलोग्राम कोकेन ड्रग्स मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कॉफी का पैकेट में छुपा कर लाए गए थे.

2 यात्रियों समेत ड्रग्स को मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकालने की कोशिश कर रहे लोगो को भी DRI ने गिरफ्तार किया है।

किस तरह हुई ये कार्यवाही इसके बारे में भी संवाददाता अरविंद दुबे ने पूरी पड़ताल कर चौंकाने वाला खुलासा किया है।

केंद्रीय जांच एजेंसी DRI यानी राजस्व खुफिया निदेशालय ( Directorate of Revenue Intelligence) ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए मुंबई एयरपोर्ट से करीब 47 करोड़ रूपये का ड्रग्स को जब्त करते हुए कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है । जांच एजेंसी राजस्व खुफिया निदेशालय के वरिष्ठ सूत्र के मुताबिक ये कार्रवाई एयरपोर्ट पर अधिकारियों की सतर्कता और पर्सन टू पर्सन के बॉडी मूवमेंट सहित उनकी गतिविधियों पर नजर रखने के दौरान दो संदिग्ध यात्रियों रडार पर आए और जब उन पर नजर रखी जा रही थी, उसी दौरान कुछ संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए जब उनके सारे समानों को ध्यान से चेक किया गया तब ये पाया गया कि उन्होंने कॉफी के पैकेट में नशे का सामान छुपाकर रखा था । कॉफी के पैकेट में करीब 4.70 ग्राम कोकीन को छुपाकर तस्करी की जा रही थी। उसके बाद उन दोनों यात्रियों को तत्काल प्रभाव से हिरासत में ले लिया गया और विस्तार से पूछताछ की गई। उन दोनों से हुई पूछताछ के दौरान उसके तीन अन्य सहयोगियों का नाम भी पता चला ,जिसके बाद आगे की कार्रवाई को बढ़ाते हुए उन पांचों आरोपियों को पूछताछ के बाद तमाम सबूतों और इलेक्ट्रोनिक एविडेंस के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि अब इस मामले में विस्तार से तफ्तीश का दायरा आगे बढ़ाया जा रहा है।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।