अंबिकापुर के गुदरी बाज़ार में रहने वाले श्रवण कुमार शर्मा ने ज्यों ही आज प्रधानमंत्री मोदी को अपने हाथों से बनाई पेंटिंग दी त्यों ही लोग कह उठे देखो ‘गुदरी के लाल ‘ को।आखिरकार अब मोदी भी सरगुजा की माटी के कुशल चितेरे श्रवण कुमार शर्मा के हाथ से अपने बने चित्र व रंग संयोजन पर मुस्कुरा ही उठे।

सरगुजा ज़िले के मुख्यालय अंबिकापुर के ख्यातिप्राप्त चित्रकार श्रवण कुमार शर्मा ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात कर उन्हें अपनी कला से परिचित कराते हुए उनकी पेंटिंग उन्हें भेंट की है।

गौरतलब है कि श्रवण कुमार शर्मा ने अविभाजित मध्यप्रदेश के समय से ही 70 व 80 के दशकों में सरगुजा की लोक संस्कृति को प्रकृति के साथ जीवंत रूप से उकेर कर बहुत कम उम्र में ही प्रसिद्धि पाई थी।

इनकी पेंटिंग में लोकसंस्कृति की झलक बहुत खूबसूरती से परिलक्षित होती हैं।

आकाशवाणी अंबिकापुर समेत मध्यप्रदेश,छत्तीसगढ और देश के तमाम जगहों पर श्रवण कुमार शर्मा की पेंटिंग देखकर लोग आज भी अभिभूत हो जाते हैं।

चटक रंग जो प्राकृतिक हैं उनका बहुत ही अच्छा प्रयोग इनकी पेटिंग की बड़ी विशेषता है।

इन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भी अपने हाथ से बनी पेंटिंग दी है।

कुछ दशक पूर्व इनका नाम पद्म श्री के लिए भी उछला मगर पुरस्कार की दौड़ से सरगुजा के इस माटी पुत्र और कुशल चितेरे को कोई खास लेना देना नहीं रहा।

इनके घर से गुजरते लोग इनके घर की खिड़की से टकटकी लगाए इस साधक को एकाग्रचित होकर चित्र बनाते और उनमें रंग भरते देख लोकसंस्कृति की भीनी खुशबू को महसूस करते रहे हैं।

प्रसिद्ध चित्रकार श्रवण कुमार शर्मा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलते हुए।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।