नितिन गडकरी का ट्वीट।

केंद्रीय सड़क व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने छत्तीसगढ के सरगुजा संभाग को बड़ी सौगात दी है।

सरगुजा व सूरजपुर ज़िलों में राष्ट्रीय राजमार्ग 343 पर अंबिकापुर रामानुजगंज गढ़वा रोड के अंबिकापुर बाईपास के पेव्ड शोल्डर के साथ 2-लेन मार्ग निर्माण के लिए 143.94 करोड़ रूपए की लागत के साथ स्वीकृति दी है।

नितिन गडकरी के काम हमेशा देश के विकास के ढांचे के लिए एक मील का पत्थर साबित हुए हैं।मगर सरगुजा संभाग के सुस्त जनप्रतिनिधियों ने नितिन गडकरी की योजनाओं का लाभ कभी खुलकर नहीं उठा पाया।

सूत्रों की मानें तो सरगुजा संभाग में अभी केंद्र सरकार की कई धमाकेदार घोषणायें और क्रियान्वयन बहुत जल्दी शुरू किए जायेंगे,इसका प्रत्यक्ष लाभ सरगुजावासियों को तो मिलेगा ही आगामी विधान सभा चुनाव में भाजपा को भी इसका फायदा मिलना तय है।

नितिन गडकरी स्वयं बोलते हैं कि मेरे विभाग में आप काम लाईए और पैसे की कोई कमी नहीं होने दूंगा इसके बावजूद सरगुजा संभाग के जनप्रतिनिधि अपनी अदूरदर्शिता और सुस्त रवैये के कारण कुछ बड़ा करवा पाने में नाकाम रहे हैं।बताया जा रहा है कि केंद्रीय संगठन के पास एक एक की रिपोर्ट मौजूद है और आगामी चुनाव के मद्देनज़र वो स्वयं इन क्षेत्रों में धमाकेदार घोषणा व क्रियान्वयन करने वाला है।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।