कुनकुरी में

जशपुर,

CM के विधानसभा क्षेत्र में हिंदू धर्म के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी करने के मामले में जशपुर जिले की कुनकुरी पुलिस ने एक दर्जन से अधिक लोगों पर मामला दर्ज करते हुए कार्यवाही शुरु कर दी है।SP शशि मोहन सिंह ने की पुष्टि करते हुए बताया कि, आरोपियों के विरुद्ध थाना कुनकुरी में धारा 153(क), 153(ख),295(क),505(2),109,294 भा.द.वि. का अपराध दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चराईडांड निवासी प्रार्थी जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद जशपुर करनैल सिंह पिता स्वर्गीय मंगेश्वर सिंह ने थाना कुनकुरी में दिनांक 28 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज कराया कि

दिनांक 27 फरवरी को सालिया टोली मिनी स्टेडियम कुनकुरी में भारत मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय एकता परिषद व राष्ट्रीय क्रिश्चियन मोर्चा के तत्वाधान में एक दिवसीय जनजागृति आम सभा का आयोजन किया गया था। जहां उपस्थित वक्ताओं द्वारा अपने भाषण में हिंदू धर्म के विरुद्ध अपमान जनक शब्दों का प्रयोग कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया गया तथा भिन्न संप्रदाय एवं धर्म के लोगों के मध्य शत्रुता, घृणा उत्पन्न कर राष्ट्रीय अखंडता संप्रभुता को ठेस पहुंचाया गया है।
ईव्हीएम मशीन से चुनाव कराने के संबंध में लोगों को भ्रमित कर ईव्हीएम मशीन को तोड़फोड़ करने के लिए दुष्प्रेरण किया गया है व हिंदू धर्म के पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के विरुद्ध सभा में आए लोगों को भड़काने की कोशिश की गई है।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कुनकुरी में इन आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

  1. अरविंद कश्यप निवासी अंबिकापुर
  2. पौलुस कुजूर निवासी ढोढी डांड कुनकुरी
  3. धरमू एक्का निवासी राजपुर अंबिकापुर
  4. सुनील खलखो निवासी गोढ़ी थाना बागबहार
  5. श्याम सुंदर मरावी निवासी कुनकुरी
  6. श्रीमती मीरा तिर्की निवासी कांसाबेल
  7. ब्लासियुस तिग्गा निवासी अंबिकापुर
  8. संजय सक्सेना निवासी कापू रायगढ़
  9. रेमिश तिर्की निवासी कांसाबेल
  10. दिनेश भगत निवासी नारियल डांड थाना कांसाबेल
  11. हर्ष कुजूर निवासी पिराई थाना बगीचा
  12. रूपनारायण एक्का निवासी जशपुर व अन्य के विरुद्ध

थाना कुनकुरी में धारा 153(क), 153(ख), 295(क), 505 (2), 109,294 भा.द.वि. का अपराध दर्ज किया है।

पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने उक्त मामले की जानकारी देते हुए बताया कि थाना कुनकुरी में प्रार्थी की शिकायत पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। तथ्यों के आधार पर आगे कार्यवाही की जाएगी।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।