अडानी की खदान के कारण सरगुजा में लाखों पेड़ काटने और इससे हो रहे भयंकर दुष्प्रभाव की बात को लेकर हसदेव बचाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में आज अंबिकापुर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन शहर के गांधी चौक पर किया गया।

गौरतलब है कि अडानी के हसदेव अरण्य में कोल ब्लॉक आबंटन के कारण अब तक 3 लाख पेड़ काटे जा चुके हैं साथ ही हसदेव बचाओ संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने बताया कि अडानी को कोल ब्लॉक आबंटन में लगातार विस्तार से 15 लाख पेड़ कटेंगे जिससे सरगुजा ही नहीं पूरे क्षेत्र समेत आसपास के राज्य में भी जैव विविधता और पर्यावरण पर बेहद खराब असर पड़ेगा।

इस एक दिवसीय आंदोलन में आज अंबिकापुर के भी काफी लोगों ने गांधी चौक पहुंचकर इसका समर्थन किया लेकिन सरगुजा की कांग्रेस और भाजपा इन दोनों ही पार्टियों से कोई भी नेता इस आमजन की आवाज़ को उठाने के लिए बने मंच पर नहीं पहुंचा जिससे लोगों में आक्रोश भी है।

वहीं सरगुजा, कोरिया, बलरामपुर और जशपुर जिलों से लोग इस धरने के समर्थन में पहुंचे।

साथ ही मध्य प्रदेश के सिंगरौली, महाराष्ट और झारखंड से भी लोग इसमें शामिल होकर अडानी की खदान से पर्यावरण पर होने वाले भयंकर दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी देते दिखे और इस तरह नियम कानून के विपरीत पर्यावरण के नुकसान पर नाराज़गी जताई।

आने वाले समय में कई मोर्चे इसका समर्थन करने वाले हैं और जगह जगह जिस तरह आमजन को जोड़ा जा रहा है उससे सरकार ही नहीं विपक्ष को भी जनभावना को समझनी पड़ेगी अन्यथा यहां दोनों ही मुख्य राजनैतिक दल के नेताओं को इससे हानि ही उठानी पड़ेगी ये तय है। वहीं सोशल मीडिया पर ही पर्यावरण पर अपने मगरमच्छी आंसू बहाने वाले भी आज के ज़मीनी कार्यक्रम से नदारद दिखे इस पर भी लोग कहते पाए गए कि क्या मतलब इन सोशल मीडिया के कागज़ी शेरों का इन्हें अच्छे तो समर्पित कार्यकर्ता और हमारे ग्रामीण और आदिवासी हैं जो प्रकृति को अपना आराध्य मानकर एक धनकुबेर के  विरुद्ध अपनी आवाज़ तो उठा रहे हैं।

आलोक शुक्ल।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।