अंबिकापुर में कल एक समुदाय विशेष के द्वारा जुलूस में उडाई गई क़ानून की धज्जियों पर सरगुजा एसपी सख़्त रूख अपनाने वाले हैं।
पहल से बात करते हुए सरगुजा एसपी योगेश पटेल ने स्पष्ट कहा कि “इस तरह के जुलूस की सूचना हमारे पास नहीं थी। किसी भी धार्मिक जुलूस में या किसी भी प्रदर्शन में कोई काम क़ानून के दायरे में रहकर किया जाता है। ‘पहल’ की ख़बर पर और सोशल मीडिया के वीडियो से सरगुजा पुलिस ने संज्ञान लेते हुए जुलूस में क़ानून व्यवस्था का माखौल उड़ाने वालों को चिन्हांकित कर क़ानूनी कार्रवाई की बात कही है।”


एसपी योगेश पटेल ने कहा है कि जुलूस में क़ानून व्यवस्था का पालन महत्वपूर्ण होता है और इस तरह कोई भी क़ानून का उल्लंघन करेगा तो उस पर क़ानून के नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी इसमें कोई भी संदेह नहीं है।सूत्रों के अनुसार
कुछ भाजपा नेताओं ने भी व्यक्तिगत तौर पर रायपुर में सरगुजा के प्रभारी मंत्री और संगठन तक ये समाचार पहुंचाया जिससे वहाँ से भी कार्यवाही के लिए आदेश दिया गया है।
बहरहाल सरगुजा कलेक्टर को इस तरह के मामले पर कड़ी नज़र रखनी चाहिए क्योंकि जिले में प्रशासनिक व्यवस्था के मुखिया के तौर पर सबसे महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी ज़िले के कलेक्टर की ही होती है।

पहल ने इस समाचार को प्रमुखता से उठाया था।धर्म की आड़ लेकर किसी को भी कानून के उल्लंघन की अनुमति कोई भी सरकार नहीं दे सकती।इससे समाज में नकारात्मक संदेश जाता है।

सूत्र की मानें तो ये समाचार मुख्यमंत्री तक भी पहुंचा है।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर बहुत सख्त हो चुके हैं और कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे ये वो निर्देश भी दे चुके हैं।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।