21 जुलाई को ईडी ने धुआंधार छापेमारी की इस छापेमारी में पहली किस्त में संदेह के दायरे में आई उस समय की ताकतवर कोरबा जिले की कलेक्टर श्रानू साहू के यहां भी देवेंद्र नगर ऑफिसर कॉलोनी में छापामारी पुनः की गई थी।
अब इस मामले में जो विश्वसनीय सूत्र खबर दे रहे हैं उसके अनुसार ईडी ने आईएएस श्रीमती रानू साहू को अपने गिरफ्त में ले लिया है और उन्हें पुजारी पार्क पचपेड़ी नाका रायपुर के ईडी कार्यालय में ले आया गया है सूत्र यह भी बता रहे हैं उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है।

आदिवासी विभाग के सहायक आयुक्त के घर ईडी की कल दबिश पड़ी।

डीएमएफ घोटाले की जांच, देर रात जारी रही कार्यवाही

डीएमएफ घोटाले की जांच कर रही ईडी की टीम ने शुक्रवार को राजनांदगांव में पदस्थ आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त श्रीकांत दुबे के यहां दबिश दी ।दोपहर को पहुंची अफसरों की टीम ने देर रात तक जांच पड़ताल की कार्यवाही जारी रखी है। ऐसी चर्चा है कि दुबे इसके पहले कोरबा में करीब आठ साल तक पदस्थ रहे हैं। वहीं के कनेक्शन की जांच पड़ताल की जा रही है। ईडी ने शुक्रवार को रायपुर, कोरबा सहित कई शहरों में दबिश दी है। सुबह से शहर में भी टीम के आने की चर्चाएं थीं। प्रशासनिक अमला भी दिनभर पतासाजी में लगा रहा। दोपहर को रामकृष्ण नगर स्थित आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त दुबे के घर में टीम के पहुंचने की खबर मिलने के बाद खलबली मची है। टीम के साथ फोर्स के जवान भी पहुंचे हैं। दोपहर से जारी कार्यवाही देर रात तक जारी रही।

राजनांदगाँव में सहायक आयुक्त के यहाँ देर रात तक जारी रही कार्यवाही।

वहीं सरगुजा के अंबिकापुर में बड़े सप्लायर को जीएसटी में हेराफेरी कर केंद्र सरकार की बड़ी रक़म को पचाने की चालाकी मंहगी पड़ गई है।सूत्रों की मानें तो व्यापारी के यहाँ से कई दस्तावेज एजेंसी ने बरामद किए हैं जिससे इससे जुड़े लोग भी राडार पर आ सकते हैं।

आज शाम से रायपुर में आईएएस कॉन्क्लेव होना है और उसी दिन राज्य की चर्चित आईएएस से ईडी अपने कार्यालय में पूछताछ कर रही है।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।