छत्तीसगढ में ईडी फुल फार्म में है।एक ओर ईडी की गिरफ्त में आने के बाद बड़े बड़े लोग आज जेल में हैं और जेल से छूटने का प्रयास कर रहे हैं मगर सफलता नहीं मिल रही है।

सौम्या चौरसिया जो 14 दिसंबर से जेल में हैं, 2 दिसंबर को ईडी ने इन्हे गिरफ्तार किया था फिर 12 दिन ईडी की रिमांड पर रहीं। लेकिन इनकी जमानत पूरे प्रयासों के बाद भी नहीं हो पाई है।आज बिलासपुर हाई कोर्ट में सौम्या चौरसिया की जमानत अर्जी की सुनवाई होनी है,दोपहर बाद इनकी किस्मत का फैसला आएगा।

कभी छत्तीसगढ में मुख्यमंत्री की उप सचिव रहीं सौम्या जमानत के लिए हाई कोर्ट की शरण में देखिए स्टेटस,जानिए कौन हैं हाई प्रोफाइल केस के वकील।
अनिल टुटेजा का बंगला।

एजाज ढेबर का घर

छत्तीसगढ में ईडी की धमाकेदार कार्यवाही आज सुबह से ही शुरू हुई।एक आला अधिकारी अनिल टुटेजा ( प्रमोटी आईएएस )समेत राजनैतिक रसूख रखने वाले रायपुर मेयर एजाज ढेबर,एजाज ढेबर के होटल व्यवसायी भाई अनवर ढेबर उर्फ अनु के साथ साथ शराब ठेकेदार अमोलक सिंह भाटिया बिलासपुर,पप्पू भाटिया रायपुर और कृषि विभाग में बड़ी सप्लाई करने वाले मनदीप चावला समेत आईएएस अनिल टुटेजा के करीबी सौरभ जैन के छापेमारी से एक बार फिर भूचाल आ गया है। शराब माफियाओं के द्वारा रूपए एकत्र करवाकर अन्य माध्यम से दूसरे राज्य में भी रूपए हवाला के माध्यम से भेजी गई है इसके संकेत मिले हैं।गौरतलब है कि ढेबर के यहां पहले ही इनकम टैक्स का छापा पड़ा था जिसके बाद मामला ईडी में गया। कल ईडी की कार्यवाही छत्तीसगढ के रसूखदार के के श्रीवास्तव के यहां हुई थी। के के श्रीवास्तव अपनी पहुंच का हवाला देकर बड़े अधिकारियों तक पर धौंस जमाता था।बहरहाल सूत्रों की मानें तो ईडी के पास इतने प्रमाणित तथ्य हैं कि उससे इंकार कर पाना इन सबके लिए एक टेढ़ी खीर ही साबित होगी।

एजाज ढेबर का बड़ा आलीशान घर
अनिल टुटेजा का बंगला।

गौरतलब है कि प्रमोटी आईएएस अनिल टुटेजा नान घोटाले में भी आरोपी हैं। सुप्रीम कोर्ट में ये मामला चल रहा है।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।