केंद्र सरकार ने कैबिनेट की बैठक में छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के बस्तर जिला के नगरनार स्टील प्लांट को जिसको की एनएमडीसी ने बनाया है और सेमी सेंट्रल गवर्नमेंट की स्कीम के तहत छत्तीसगढ़ सरकार ने जमीन अधिग्रहण कर स्टील प्लांट लगाने के लिए दिया।


उसे बेचने का निर्णय लिया था वह आज तक यथावत है लेकिन आज इस मुद्दे पर कांग्रेस के पूर्व डिप्टी सीएम टी एस सिंहदेव ने केंद्र और राज्य सरकार पर बस्तर की जनता के साथ राज्य की जनता से धोखे का आरोप लगाकर बकायदा ट्वीट कर वीडियो संदेश तक डाल दिया।
जब यह मुद्दा 2023 के विधानसभा चुनाव में उठा उसके बाद 2024 के लोकसभा चुनाव में उठा तो छत्तीसगढ़ भाजपा के नेताओं के सहित केंद्र के भाजपा नेताओं ने भी अपनी आम सभा जो बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर सहित अन्य स्थानों पर की वहां बस्तरवासियों को और आदिवासियों को आश्वासन दिया था कि इसे बेचने की प्रक्रिया नहीं की जाएगी हालांकि यह सिर्फ भाषण था कैबिनेट ने कभी भी इसे अपने  प्रस्ताव के तहत जिसे बेचने का निर्णय लिया गया को निरस्त नहीं किया है।अब तो यह  स्पष्ट हो गया कि केंद्र सरकार इसे बेचने के लिए अपने कदम आगे बढ़ा चुकी है।
छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार मैं उपमुख्यमंत्री रहे टी एस सिंहदेव  ने इसे केंद्र सरकार का छत्तीसगढ़ की जनता और बस्तर के आदिवासी और बस्तर के निवासियों के साथ एक बड़ा धोखा बताया है।
ऐसा लगता है कि बस्तर में एनएमडीसी स्टील का अब निश्चित रूप से वित्त वर्ष 25 के अंत से पहले निजीकरण हो जाएगा। 3 अक्टूबर 2023 को पीएम ने स्टील प्लांट का उद्घाटन किया और वादा किया कि नगरनार स्टील प्लांट बस्तर के लोगों की संपत्ति है और उनके पास ही रहेगा। 19 अक्टूबर 2023 को अमित शाह ने पीएम के वादे को दोहराया कि एनएमडीसी के बस्तर स्टील प्लांट का निजीकरण नहीं किया जाएगा। छत्तीसगढ़ में इस बात पर आम सहमति बन गई है कि स्टील प्लांट को नहीं बेचा जाना चाहिए। पूर्व भाजपा मुख्यमंत्री रमन सिंह ने अप्रैल 2017 में प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर प्लांट के निजीकरण पर आपत्ति जताई थी। कांग्रेस के पूर्व सीएम बघेल ने कई मौकों पर निजीकरण पर आपत्ति जताते हुए प्रधानमंत्री को पत्र लिखा था और 21 फरवरी 2021 को प्रधानमंत्री के साथ नीति आयोग की बैठक में राज्य सरकार को प्लांट के संचालन की जिम्मेदारी लेने की पेशकश भी की थी।

मगर अब इस मामले पर सिंहदेव ने सीधे सीधे डबल इंजन की सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है।       

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।