सामूहिक नेतृत्व से सफलता मिलती है : नितिन गडकरी
22082022

नागपुर :
केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में लक्ष्मण राव मानकर स्मृति संस्था के एक कार्यक्रम में कहा कि आज देश में 2014 से पूर्ण बहुमत की सरकार और कई राज्यों में भाजपा की जो सरकार है, वह अटल बिहारी वाजपेई, लालकृष्ण आडवाणी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ करोड़ों जनसंघ से जो कार्यकर्ता काम प्रारंभ किए और जो 1980 में मुंबई में भाजपा के गठन के समय अपने भाषण में कहा था अंधेरा छटेगा सवेरा होगा और कमल खिलेगा । मेहनत कार्यकर्ताओं की रहेगी आज वह सपना पूरा हुआ है।

लक्ष्मण राव मानकर स्मृति संस्था में 11000 शिक्षक हैं और आदिवासी क्षेत्रों में जो स्कूलों का संचालन हो रहा है वहाँ अपनी सेवाएं दे रहे हैं वह इसके लिए बधाई के पात्र हैं।

इसी कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सत्ता केंद्र की राजनीति के बारे में संघ के वरिष्ठ प्रचारक दत्तोपंत ठेंगड़ी ने कहा था कि सामूहिक नेतृत्व ही संगठन को मजबूत करता है और वही संगठन को आगे बढ़ाकर सत्ता पर बैठाने का रास्ता तय करता है, आज कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाई है और हमारी पूर्ण बहुमत की केंद्र में सरकार में हैं और अन्य राज्यों में हम सफलतापूर्वक सरकार चला रहे हैं जनहित के कार्यों को करने का भरपूर प्रयास कर रहे है।

रविवार दिनांक 21 अगस्त 2022 को अपना विचार रखते हुए कहा कि हमें संगठन को सामूहिक नेतृत्व के रूप में मजबूत करते रहना चाहिए, तभी हमारी सफलता बरकरार रहेगी और हम हर 5 वर्ष में जो चुनाव आते हैं, उसमें कार्यकर्ताओं की मेहनत से सरकार बनाने में सफल होते रहेंगे और राष्ट्रहित में जनहित में कार्य करते रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व ने कुछ दिन पहले ही अपने संसदीय बोर्ड और केंद्रीय चुनाव समिति में फेरबदल किया और उन दोनों संस्थाओं से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था।

ऐसे में आज नितिन गडकरी का ये बयान किस संदर्भ में आया है ये बहुत महत्वपूर्ण है।इशारे में ही इन्होंने वर्तमान में सत्तासीन केंद्र सरकार को स्पष्ट संकेत दिया है कि सत्ता सामूहिक नेतृत्व से ही मिलती है।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।