राजू की लाचार और गरीब मां की मार्मिक अपील

पाकिस्तान की जेल में बंद बेटे के लिए तीन साल से भटक रहे बुजुर्ग मां–बाप।

एमपी के खंडवा जिले के इंधावड़ी गांव का एक परिवार तीन साल से पाकिस्तान में बंद अपने बेटे से मिलने के लिए भटक रहा है। हताश होकर अब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बेटे को वतन लाने की गुहार लगाई है। वर्ष 2019 में यह बात सामने आई थी कि खंडवा के इंधावड़ी गांव के युवक राजू पुत्र लक्ष्मण भील को पाकिस्तान के डेरा गाज़ी खान से पाक पुलिस ने जासूसी के आरोप में पकड़ा है। जो पाकिस्तान की जेल में बंद है। इसके बाद से राजू के पिता लक्ष्मण और माँ बसंता बाई उसके वापस घर लौटने का इंतज़ार कर रहें है। बुजुर्ग दंपत्ति अपने बेटे के लिए इन तीन सालों में कई कार्यालयों के चक्कर काट चुके है। कई आवदेन देने के बाद भी बेटे का अब तक कोई सुराग नहीं मिला।

राजू की जानकारी लेने के लिए परिजनों ने एसपी विवेक सिंह से मुलाकात की और मांग दोहराई कि बेटे से मिलवा दो। राजू की मां वसंता ने बताया कि हमारा बेटा राजू मानसिक रूप से बीमार हूं,वो पहले भी बगैर बताए कहीं चला जाता था, लेकिन कुछ दिनों के बाद लौट आता था,2019 में भी ऐसे बिना बताए कहीं चले गया हमनें बहुत जगह खोज की लेकिन नहीं मिला। दो तीन महीनें बाद कुछ लोग हमारे घर आए बेटे की जानकारी और कार्ड लिए तो उनसे पता चला कि वो पाकिस्तान की जेल में है।तब सरकार ने हमें मदद का आश्वासन दिया था,बेटे को वापिस लाने का भी कहा था पर राजू की कोई खबर नहीं मिली। हम प्रधानमंत्री मोदी जी से मांग करते हैं कि राजू को हमसे मिलवा दो।

वहीं पिता लक्ष्मण का कहना है हमारी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं, दूसरी संतान विकलांग है। समझ नहीं आता क्या करें, जब बेटे की जानकारी मिली थी तो हमें सहायता देने का कहा था, लेकिन एक बार अनाज मिला था बस। हम तो बस अपने बेटे से मिलना चाहते है।

देखना ये है कि एक लाचार और गरीब मां बाप के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने तो कोई संवेदनशीलता नहीं दिखाई क्या प्रधानमंत्री मोदी इनकी आस पूरी करेंगे?

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।