सिंहदेव के डिप्टी सीएम बनाने पर कई लोग सोशल मीडिया पर चुटकी लेते हुए कमेंट कर रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने टी एस सिंहदेव को डिप्टी सीएम बनाने पर दी तीखी प्रतिक्रिया कहा पौने पाँच साल जिस व्यक्ति को किनारे कर दिया अब 60 दिन के लिए डिप्टी सीएम बनाने पर छत्तीसगढ़ की सरगुजा की स्वाभिमानी जनता इस निर्णय को पसंद नहीं करेगी।पौने पाँच साल तक जिस व्यक्ति को प्रताड़ित किया गया और अब एक अनौपचारिक पद दे दिया गया और बाबा प्रसन्न दिख रहे हैं।

बाबा को उपमुख्यमंत्री बनाया बाबा को झुनझुना पकड़ा दिया

बाबा को झुनझुना पकड़ा दिया है और बाबा प्रसन्न दिख रहे हैं ।

सोशल मीडिया पर टी एस सिंहदेव को डिप्टी सीएम बनाने पर अंबिकापुर के एक कलाकार गोपाल पांडेय ने तुरंत दिलचस्प वीडियो वायरल कर दिया है । इसमें कहा जा रहा है कि अजीत जोगी ने टी एस सिंहदेव को 3 साल जमकर बजाया इसके बाद कमल खिल गया वहीं भूपेश बघेल ने 5 साल टी एस सिंहदेव को बजाया तो इस बार फिर कमल खिलेगा।गोपाल पांडेय भाजपा से जुड़े हुए हैं और लगातार वीडियो बनाकर व्यवस्था पर भी तंज कसने का काम बख़ूबी करते आए हैं।

टी एस सिंहदेव पर करारे तंज का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।बेहद चुटीले अंदाज़ में अंबिकापुर के एक कलाकार का बनाया ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है ।

वहीं सिंहदेव भूपेश बघेल से मिले और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर वीडियो बनवाया।

कुल मिलाकर सिंहदेव का डिप्टी सीएम पर समझौता छत्तीसगढ़ के आमजन के लिए अलग अलग तरह से चर्चा का विषय बन गया है।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।