ब्रेकिंग न्यूज़ -छत्तीसगढ़ में आगामी चुनाव को लेकर आज दिल्ली में गोपनीय बैठक।रायपुर समेत दुर्ग बिलासपुर में मोबाइल के माध्यम से उम्मीदवारों के बारे में जानकारी तेजी से लेनी शुरू की गई।
6 पंडित दीनदयाल मार्ग राष्ट्रीय भाजपा कार्यालय नई दिल्ली छत्तीसगढ़ को लेकर एक बड़ी बैठक 16 अगस्त 2023 को होगी।
14 अगस्त 15 अगस्त को प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर से लेकर मॉलश्री विहार होते हुए जागृति मंडल गोविंद नगर और वीआईपी रोड राम मंदिर तक हलचल तेज रहे भर पूर सूचना प्राप्त करने के लिए मोबाइल का उपयोग किया गया।
सबसे ज्यादा हलचल दुर्ग संभाग रायपुर संभाग बिलासपुर संभाग में रहा जहां से मोबाइल के माध्यम से नामों के बारे में पूछताछ की गई और यह बात लोगों के बीच चर्चा का विषय हो गई।
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह 15 अगस्त की संध्या 9:00 बजे की फ्लाइट से नई दिल्ली रवाना होकर वहां पहुंच चुके हैं वही प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव 16 अगस्त को सवेरे नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश माथुर और भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी नितिन नवीन नई दिल्ली में ही हैं।
सूत्र यह बता रहे हैं कि नवंबर 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा टिकट को लेकर बड़ा फेरबदल हो सकता है।
हालांकि नई दिल्ली में आज 16 अगस्त को होने वाली बैठक काफी गोपनीय रहेगी लेकिन बैठक होने जा रही है इस बात को लेकर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लेकर बस्तर संभाग सरगुजा संभाग दुर्ग संभाग बिलासपुर संभाग में हलचल तेज हो गई है।

वहीं बड़ी ख़बर ये है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अगस्त में छत्तीसगढ़ का दौरा निरस्त हो गया है।
नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार और संगठन की बैठकों में व्यस्त होने के कारण उनका 17 अगस्त से 19 अगस्त के बीच छत्तीसगढ़ के रायगढ़ दौरा जो संभावित था वह स्थगित हो गया है!
आज 16 अगस्त को नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं की घाटी आवश्यक बैठक आमंत्रित की गई है इस बैठक में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव क्षेत्रीय संगठन महामंत्री भाजपा अजय जामवाल और प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय नई दिल्ली पहुंच गए हैं!
आज 16 अगस्त को ही संध्या भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होने जा रही है उसमें भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उपस्थित रहेंगे।


नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार और संगठन की बैठकों में व्यस्त होने के कारण उनका 17 अगस्त से 19 अगस्त के बीच छत्तीसगढ़ के रायगढ़ दौरा जो संभावित था वह स्थगित हो गया है!
आज 16 अगस्त को नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं की घाटी आवश्यक बैठक आमंत्रित की गई है इस बैठक में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव क्षेत्रीय संगठन महामंत्री भाजपा अजय जामवाल और प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय नई दिल्ली पहुंच गए हैं!
आज 16 अगस्त को ही संध्या भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होने जा रही है उसमें भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उपस्थित रहेंगे!

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।