तेलीबांधा तालाब मरीन ड्राइव में ध्वजारोहण के लिए ज्ञापन सोपा
सामाजिक संस्था नव सृजन मंच और एक्स आर्मी फाउंडेशन तथा अन्य सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि मंडल ने रायपुर जिले के कलेक्टर सर्वेश्वर दयाल भूरे से मुलाकात कर राजधानी के प्रमुख स्थल तेलीबांधा तालाब जो की मरीन ड्राइव के नाम से भी प्रचलित है वहा अनवरत तिरंगा फहराए जाने को लेकर ज्ञापन सौंपा।
सामाजिक संस्था नवसृजन मंच के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा ने बताया की तेलीबांधा तालाब में 5 वर्ष पूर्व जब देश के सबसे ऊंचे ध्वज में शुमार तिरंगा को फहराया गया तब यह सुनिश्चित किया गया था कि राष्ट्रीय ध्वज प्रतिदिन 365 दिन वर्ष भर इसी तरह लहराता रहेगा। लेकिन पिछले कई माह हो गए यहां तिरंगे के बिना सिर्फ एक पोल ही नज़र आता है। राष्ट्र स्वाभिमान का प्रतीक तिरंगा के न फहराये जाने से आम राष्ट्रप्रेमियों में निराशा है और उस आदेश की भी अवहेलना जिसमे कहा गया था इस स्थल पर तिरंगा हमेशा लहराता रहेगा। इस संदर्भ में नगर निगम के अधिकारियों से भी कई बार चर्चा की गई लेकिन हर बार यही कहा गया जिस एजेंसी को रख रखाव की जिम्मेदारी दी गई उसकी ओर से ही देरी हो रही या तकनीकी कारण बताकर टाल दिया जाता रहा।

सामाजिक संगठन और एक्स आर्मी फाउंडेशन के द्वारा राष्ट्र धवज को पुनः फहराए जाने की मांग।

सामाजिक संस्थाओं ने पुरजोर मांग की कि राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस अब कुछ ही दिन बचे है ऐसे में 26 जनवरी से पूर्व ही इस स्थल पर तिरंगा फहराया जाना सुनिश्चित किया जाए साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए की किसी प्राकृतिक आपदा व अन्य विपरीत परिस्थिति को छोड़कर तिरंगा प्रत्येक दिवस शान से लहराता रहेगा, रायपुर जिले के कलेक्टर द्वारा पूरी बातो को सुनने के पश्चात आश्वस्त किया कि वह स्वयं इस विषय पर ध्यान देने इस संदर्भ में ज्ञापन देंगे।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।