परिवार, दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए मैनपाट बन रहा पहली पसंद

मैनपाट में पर्यटन विकास को मिलेगा बढ़ावा, शिमला-मनाली की तर्ज पर मैनपाट में मॉल रोड बनाए जाने की घोषणा अनुसार साइट निरीक्षण कर शासन को भेजा गया है प्रस्ताव, रोजगार के भी बढ़ेंगे अवसर

सरगुजा जिले का मैनपाट हिलस्टेशन अपने प्राकृतिक सौंदर्य के चलते सैलानियों की पहली पसंद बनता जा रहा है, जिसका प्रमाण है नववर्ष 2025 में मैनपाट के हर स्पॉट पर बड़ी संख्या में पहुंचे पर्यटक। सिर्फ संभाग के आसपास के जिलों से नहीं, उड़ीसा, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश राज्यों से भी लोग मैनपाट की खूबसूरती देखने पहुंचे। प्रकृति की गोद में रचे-बसे इस हिलस्टेशन में वर्षभर मौसम खुशनुमा रहता है। लेकिन ठंड के मौसम में यह छुट्टियां मनाने के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। दर्शनीय स्थलों, पहाड़ियों, नदी-झरनों, चारों ओर फैली हरियाली को देखने यहां बड़ी संख्या में सैलानियों का आना जाना लगा रहता है।
मैनपाट में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शासन द्वारा नित नए प्रयास किए जा रहे हैं। सैलानियों के ठहरने की सुविधा हेतु छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा रिजॉर्ट शैला और करमा का निर्माण किया गया है। जिससे आसानी से लोगों को रहने की सुविधा मिल सके। वहीं पर्यटन स्थलों में पहुंच मार्ग से लेकर सौंदर्यीकरण, आधारभूत सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा गया है।
इसी कड़ी में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मैनपाट में मॉल रोड बनाए जाने हेतु प्रयास किया जा रहा है। मैनपाट महोत्सव के अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मैनपाट में मॉल रोड बनाने की घोषणा की गयी थी। जिसके परिप्रेक्ष्य में पर्यटन विभाग एवं राजस्व विभाग के साथ संयुक्त निरीक्षण किया जा चुका है, साथ ही प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। मॉल रोड हेतु दो साइट का निरीक्षण किया गया है जिसमें पेट्रोल पंप कमलेश्वरपुर से तिब्बती मंदिर तक मार्ग और पेट्रोल पंप कमलेश्वरपुर से निजी होटल तक मार्ग का निरीक्षण कर प्रस्ताव प्रेषित किया गया है।

पर्यटन की सम्भावना बढ़ने के साथ रोजगार के भी बढ़ेंगे अवसर-
शिमला-मनाली हिल स्टेशन के मॉल रोड बेहद प्रसिद्ध है। जहां स्थानीय मार्केट आकर्षण के केंद्र हैं। मैनपाट में मॉल रोड बन जाने से एक और आकर्षण का केंद्र बनेगा। प्रायः शिमला मनाली जैसे हिल स्टेशनों के मॉल रोड का एहसास अब मैनपाट आने वाले पर्यटकों को भी होगा। वहीं स्थानीय उत्पादों और मार्केट को भी बढ़ावा मिलेगा। लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर बनेंगे। स्थानीय अर्थव्यवस्था निश्चित रूप से बूस्ट होगी।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।