रेल मंत्रालय के रेलवे बोर्ड में दो भाजपाईयों की नियुक्ति लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है।

इसमें महाराष्ट्र के नागपुर के भास्कर भाऊ जो कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के समर्थक हैं इनकी और भाजपा के सरगुजा के मुकेश तिवारी का नाम है।

भाजपा नेता और सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश तिवारी को रेल मंत्रालय के रेलवे बोर्ड जेडआरयूसीसी सदस्य के रूप में पुनः नियुक्त किया गया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के उप महाप्रबंधक के पत्र में इस नियुक्ति का आदेश जारी हुआ है। क्षेत्रीय रेलवे उपयोगकर्ता सलाहकार समिति, उच्च स्तर की एक ऐसी समिति है जो रेल यात्रियों की आवश्यकताओं के मद्देनजर,सेवाओं में सुधार के लिए रेल मंत्रालय को परामर्श देती है।


दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन ने रेलवे बोर्ड के अनुमोदन उपरांत, बीसवीं क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति जेडआरयूसीसी के सदस्यों की नियुक्ति आदेश जारी किया है, जिसमें सरगुजा संभाग से भाजपा नेता मुकेश तिवारी को सदस्य नियुक्त किया गया है। रेल सुविधा विस्तार, समस्याओं और मांगों को लेकर निरंतर सक्रिय रहे मुकेश तिवारी अंबिकापुर- रेणुकूट और अंबिकापुर- कोरबा रेल लाइन को लेकर लंबे समय से प्रयासरत रहे हैं। नियुक्ति संबंधी आदेश जारी होने के बाद जेडआरयूसीसी सदस्य मुकेश तिवारी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और सांसद चिंतामणि महाराज का विशेष तौर पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जेडआरयूसीसी के पिछले दो सालों के अनुभव के आधार पर वह इस दायित्व का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए, क्षेत्रीय विकासऔर रेलवे से जुड़ी हर समस्या व सुझावों को उचित स्तर पर अपने माध्यम से रखेंगे। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन, भारतीय रेलवे का महत्वपूर्ण क्षेत्र है और सरगुजा इस क्षेत्र का महत्वपूर्ण स्थान है। रेलवे से संबंधित समस्याओं के समयबद्ध समाधान का भरसक प्रयास किया जाएगा। कोरबा अंबिकापुर रेणुकूट रेल लाइन निर्माण के साथ,अंबिकापुर रेलवे स्टेशन में अतिरिक्त प्लेटफार्म के लिए राशि स्वीकृति और जल्द से जल्द कार्य प्रारंभ करना हमारी प्राथमिकता रहेगी।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।