सरगुजा ज़िले में नए एस पी राजेश अग्रवाल और आई जी दीपक कुमार झा के आने के बाद तेजी से यहां की पुलिसिंग को दुरुस्त किया गया जा रहा है।

रिपोर्ट आलोक शुक्ल।

दोनों अधिकारी हर दिन जिले में कानून व्यवस्था की समीक्षा कर आमजन से मिल रहे हैं और मानवीय संवेदना बरत कई अनछुए विषय पर भी काम कर रहे हैं। आज सरगुजा पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि

  • ऑपरेशन तलाश के तहत सरगुजा पुलिस कों मिल रही बड़ी सफलता, 10 दिनों के भीतर 43 गुमशुदा किये गए दस्तयाब•

:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा के दिशा निर्देशन मे पुलिस टीम द्वारा गुम इंसान के मामलो मे गंभीरतापूर्वक की जा रही कार्यवाही।
:- अभियान के तहत गुम इंसान के परिजनो से संपर्क कर एवं तकनिकी दक्षता का उपयोग कर कुल 43 गुम इंसान किये गए दस्तयाब।
:- अभियान के तहत 31 महिला एवं 12 पुरुष गुम इंसानो कों पुलिस टीम द्वारा खोज निकालकर परिजनों कों सौपा गया।
:- थाना लखनपुर पुलिस टीम द्वारा सार्वधिक 10 गुम इंसानो कों किया गया बरामद।

⏩ पुलिस मुख्यालय रायपुर के दिशा निर्देशन मे गुम इंसानो की तलाश हेतु ऑपरेशन तलाश अभियान की शुरुवात 1 जून से किया गया है जो पुरे जून महीने तक चलेगा, अभियान कों संज्ञान मे लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा जिले के अधीनस्थ थाना/चौकी प्रभारियों कों ऑपरेशन तलाश अभियान के तहत अधिक से अधिक संख्या मे गुम इंसानो की पता तलाश कर दस्तायाब कर परिजनों कों सुपुर्द किये जाने के दिशा निर्देश दिए गए थे।

⏩ दिशा निर्देशों के परिपालन मे जिले की पुलिस टीम द्वारा 01 जून से 10 जून तक की स्थिति मे 43 गुम इंसानो कों खोज निकाला है, जिसमे 31 महिला एवं 13 पुरुष शामिल है, सभी गुम इंसानो कों उनके परिजनों कों सुपुर्द किया गया है, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा के दिशा निर्देशन मे थाना अंबिकापुर कोतवाली द्वारा 09 गुम इंसान, थाना गांधीनगर द्वारा 02 गुम इंसान, थाना सीतापुर द्वारा 07 गुम इंसान, थाना लखनपुर द्वारा 10 गुम इंसान, थाना उदयपुर द्वारा 02 गुम इंसान, थाना बतौली द्वारा 03 गुम इंसान, थाना दरिमा द्वारा 07 गुम इंसान, थाना कमलेश्वरपुर द्वारा 03 गुम इंसान बरामद किये गए है, थाना लखनपुर पुलिस टीम द्वारा अभी तक सार्वधिक गुम इंसानो की दस्तायाबी की गई है।

⏩ अभियान के दौरान सरगुजा पुलिस द्वारा गुम इंसानो के परिजन से संपर्क कर जानकारी लेकर एवं तकनीकी दक्षता का उपयोग करते हुए गुम इंसानों को सकुशल दस्तायाब किया है, ऑपरेशन तलाश अभियान के तहत गुम इंसानो की दस्तयाबी के लिए व्यापक रूप से अभियान चलाया जा रहा है जो पुरे जून माह तक चलेगा जिसमे और अधिक संख्या मे गुम इंसान दस्तायाब किये जाएंगे।

गौरतलब है कि सरगुजा के पूर्व आई जी अंकित गर्ग और एस पी योगेश पटेल के कार्यकाल में कानून व्यवस्था पटरी से उतर गई थी मगर अब दोनों नए अधिकारियों और डीजीपी अरुण देव गौतम की मॉनिटरिंग से आमजन का विश्वास पुलिस पर बढ़ रहा है जो सुखद संकेत है।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।