प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक 12।12।2022

सामान्य वर्ग के लोग होने लगे एकजुट, 76 प्रतिशत आरक्षण को लेकर फूटा गुस्सा

जल्द शुरू होगा सामान्य वर्ग का जनान्दोलन

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में 76% आरक्षण को लेकर प्रदेशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं। सामान्य वर्ग में सरकार के इस निर्णय को लेकर भारी आक्रोश है। इसी विषय को लेकर सोमवार बैठक आहूत की गयी जिसमें सामान्य वर्ग के वरिष्ठ, महिलाएं एवं युवा शामिल हुए।

बैठक में चर्चा के दौरान वक्ताओं ने कहा कि आख़िर सामान्य वर्ग की उपेक्षा कब तक होते रहेगी सरकार जिनके लिये जो करने है करे पर सामान्यवर्ग की हितों के बारे में भी सोचे।

उपस्थित सदस्यों ने चर्चा में आगे कहा कि समान्यवर्ग के अधिकारों को लेकर जल्द चरणबद्ध आंदोलन की तैयारी की जाएगी, सड़क से लेकर न्यायालय तक की लड़ाई हेतु आगामी शनिवार पुनः बैठक होगी।

इस दौरान रोहित सिंह आर्य, धर्मचंद शर्मा ,राजेंद्र पांडे, परेश कुमार पांडे, रमापति दुबे ,राहुल पांडे ,अमर झा, बृजेश शर्मा, हरि वेणुगोपाल, दिलीप जाधव, नोहर सिंह राजपूत, प्रकाश जोशी, सुनीता खरे, सेल दुबे समीर मिश्रा ,संजय पांडे ,हरीश पारेख, संजय उपाध्याय ,संदीप सिंह ,मनोहर सिंह, रमाकांत मिश्रा ,भूपेंद्र मिश्रा, अभिलाष भट्ट, देवेंद्र सिंह, क्षमाकांत मिश्रा, दिलीप जाधव, किशोर जाधव, किरण कुमार शुक्ला, सतीश ठाकुर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

सा.वर्ग हित आंदोलन बस्तर
सामान्य वर्ग का बस्तर संभाग में विरोध के स्वर ताकत से उठने लगे हैं 76% आरक्षण को जो पाठ किया गया विधानसभा से उसमें सामान्य वर्ग का केंद्र सरकार द्वारा दिया गया 10% आरक्षण को घटाकर 4% कर दिया गया कटु सत्य है कि बस्तर संभाग में 12 विधानसभा में से 11 विधानसभा अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित है लेकिन उनके लिए तन मन धन से चुनाव जिताने के लिए सामान्य वर्ग के लोग फ्रंट लाइन में काम करते हैं कांग्रेस और भाजपा को चिंतन करना होगा अन्यथा 2023 के विधान सभा चुनाव में सामान्य वर्ग का आक्रोशित होना दोनों दलों के लिए अच्छा संकेत नहीं होगा।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।