Month: November 2022

आफताब के द्वारा क्रूरता से मारी गई श्रद्धा का पुलिस को लिखा पत्र आया सामने।अपनी हत्या और कई टुकड़े करने की जताई थी आशंका।’पहल’ के पास मौजूद है श्रद्धा का लिखा पत्र।एक एक पंक्ति में छिपा है श्रद्धा का डर और भयावह आशंका।आप भी जानिए श्रद्धा के शिकायती पत्र की हर लाईन को।

Delhi police source Breaking : ये खत श्रद्धा के द्वारा लिखा गया था और उसने अपनी मौत से पहले ही आफताब द्वारा हत्या करके कई टुकड़े करने की संभावना जताई…

छत्तीसगढ में ईडी खनिज विभाग के 6 अधिकारियों से कर रही तफ्तीश। सरगुजा,सूरजपुर,कोरबा,रायगढ़ में हुई है गड़बड़ी।ज़िलों के कलेक्टरों का भी राडार में आना तय। 365 करोड़ के कोयले की गड़बड़ी के प्रमाण। ( खनिज अधिकारियों से खाली पूछताछ कर रही है केंद्रीय एजेंसी,किसी को भी हिरासत मे या गिरफ्तार नहीं किया गया है अब तक)

Exclusive information from ED Headquarter source : 21 नवंबर को 6 खनिज अधिकारियों से संबंधित आवास सहित अन्य लोकेशन पर हुई थी छापेमारी । जिन खनिज अधिकारियों के यहां सर्च…

छत्तीसगढ भाजपा प्रभारी ओम माथुर ने रायपुर में धुआंधार बैठक ली कहा “दिसंबर से जनता जनार्दन की समस्या को लेकर आंदोलन खड़ा करें।2023 में भाजपा का परचम लहराना है।”

छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी बनने के बाद पहली बार राजधानी रायपुर पहुंचे भाजपा के ओम प्रकाश माथुर ने आज 22 नवंबर को प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में धुआंधार…

छत्तीसगढ के 6 की मौत कई घायल। ट्रक और वैन की टक्कर में बस्तर संभाग के 6 की मौत। सभी दर्शन कर आ रहे थे।इसमे एक परिवार के लोग धार्मिक क्रिया के लिए गए थे।सड़क पर लाशों का ढेर वीडियो में नज़रआया।

छत्तीसगढ के लोग पड़ोसी राज्य से दर्शन कर आ रहे थे तभी सामान लदे ट्रक से इनके वैन की टक्कर हो गई। इसमें बस्तर संभाग के 6 लोगों की मौत…

रेप का आरोपी बना सत्येन्द्र जैन का फिजियोथैरिपिस्ट।’आप’ पर सत्येन्द्र जैन को लेकर चौतरफा हमला।मंत्री का मसाज करने वाला कई संगीन मामलों में कैदी।देखिए वीडियो।

Tihar jail source Breaking : तिहाड़ जेल में दिल्ली सरकार के मंत्री सतेंद्र जैन से सम्बंधित एक बड़ी खबर सतेंद्र जैन की मसाज करने वाला शख्स फिजियोथेरेपी करने वाला शख्स…

अंबिकापुर में पीडब्ल्यू डी द्वारा रिपेयर की जा रही सड़क ऊंगलियों से ही खुद गई। ज़िले के मंत्रियों को सुध नहीं वहीं भाजपा के नेता खाली अपनी टिकट की जुगत में।सामाजिक कार्यकर्ताओं की मुहिम से खुली भ्रष्टाचार की पोल।वीडियो देख आप भी रह जायेंगे दंग।

अंबिकापुर सरगुजा ज़िले का मुख्यालय। स्वच्छता में कभी देश के लिए रोल मॉडल बना ये शहर अब भ्रष्टाचार के लिए और सड़ांध मार रही व्यवस्था के लिए भी धीरे धीरे…

गरियाबन्द में पुलिस बल पर पथराव। जान बचाकर भागे पुलिस वाले।तीन घायल।देखिए वीडियो और जानिए पूरी ख़बर कि क्यों हुआ। बार बार ग्रामीणों के जाम के बाद भी हल नहीं निकालने से आई समस्या।

छत्तीसगढ के गरियाबंद में पुलिस पर पथराव। जमकर हो रहा हंगामा। ब्रेकिंग गरियाबन्दनेशनल हाइवे 130 सी फिर जाम हुआ। ख़रीदी केन्द्र की मांग को लेकर धुरूवागूड़ी के पास किया जा…

ईडी की टीम धमतरी पहुंची।अंबिकापुर से गए खनिज अधिकारी से हो रही पूछताछ।देखिए वीडियो।

ईडी टीम पहुंची धमतरी, खनिज अधिकारी से कर रही है पूछताछ। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दो अधिकारी 21 नवंबर को धमतरी पहुंचे। कलेक्ट्रेट में संचालित जिला खनिज विभाग में पहुंचकर…

छत्तीसगढ के भाजपा प्रभारी बनने के बाद ओम माथुर पहुंचे रायपुर। बृजमोहन अग्रवाल भी दिल्ली से साथ आए।

छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी ओम प्रकाश माथुर प्रभारी बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। नई दिल्ली से रायपुर तक उनके साथ रायपुर दक्षिण के विधायक और…

छत्तीसगढ में उपचुनाव को लेकर सर्व आदिवासी समाज का चौंकाने वाला वीडियो आया सामने। बड़ी तादाद मेंअपने देवी देवता की कसम खाकर समाज के व्यक्ति को वोट देने की शपथ ली।कांग्रेस भाजपा दोनों के लिए वादाखिलाफी के विरूद्ध दिखाया आईना।

मामला अदानी के लिए सरगुजा में जंगल कटने का हो या बस्तर में आदिवासियों के अधिकार का हो।अब छत्तीसगढ के आदिवासी समाज के लोग भाजपा कांग्रेस दोनों ही पार्टी की…

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।