Month: July 2023

छत्तीसगढ़ घोटालों का गढ़ बना-शराब घोटाला 2000 करोड़ का ईडी की चार्जशीट 13000 पन्नों की।वहीं कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में भाजपा की रमन सरकार के 34घोटालों की पोटली खोली।

ईडी की छत्तीसगढ़ में 2000 करोड़ के शराब घोटाले को लेकर 13000 पन्नों की चार्जशीट कल दाखिल हुई वहीं कांग्रेस ने कल भाजपा सरकार के 32 घोटालों की पोटली खोली।ईडी…

छत्तीसगढ़ में अमित शाह स्वयं कमान संभालने की तैयारी में।सरगुजा व बस्तर संभाग में प्रशिक्षित विस्तारक स्वयं रहेंगे चुनाव तक मौजूद।आंतरिक व आईबी के सर्वे में भाजपा की स्थिति कमजोर होने की ख़बर।नितिन नवीन का सरगुजा दौरे पर अंबिकापुर में भाजपा के कुछ तथाकथित कर्ताधर्ताओं को फटकार लगाने की बात भी पहुंची केंद्रीय संगठन तक।

केंद्रीय भाजपा संगठन की सर्वे रिपोर्ट और इंटेलिजेंट ब्यूरो नई दिल्ली की आंतरिक रिपोर्ट ने भाजपा नई दिल्ली के माथे में बल ला दिया है। कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री के…

ईडी को छत्तीसगढ़ में चाहिये बड़ा कार्यालय, निकाला टेंडर नोटिस।स्पष्ट है कि ईडी आने वाले समय में छत्तीसगढ़ में बड़ा करने की तैयारी में जुटी है।

ईडी को अब छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पुजारी पार्क पचपेड़ी नाका वाला कार्यालय छोटा पड़ रहा है और छत्तीसगढ़ में काम बड़े बड़े हैं इसलिए उन्हें बड़े कार्यालय की आवश्यकता…

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।