भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सरगुजा होते जा रहे रायपुर। पहले भगवान शिव की पूजा, फ़िर गांव में विश्राम और हो रही रवानगी।
दो दिन पहले

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह एवं छत्तीसगढ़ से झारखंड गए भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय ने बाबा बैद्यनाथ जी के दर्शन कर विधिवत अभिषेक एवं पूजा-अर्चना की।
छत्तीसगढ़ के नए प्रदेश महामंत्री संगठन कर्मवीर सिंह जी 4 अक्टूबर को राजधानी रायपुर पहुंच रहे हैं।
परिचय की दृष्टि से प्रदेश भाजपा कार्यालय से मोबाइल के माध्यम से जिलों के भाजपा प्रभारी/ संभाग प्रभारी/ प्रदेश के पदाधिकारी को और विभिन्न मोर्चा और प्रकोष्ठ के अध्यक्ष को बैठक में 4 अक्टूबर को प्रदेश कार्यालय पहुंचने का निर्देश दिया जा रहा है।


झारखंड की राजधानी रांची से रवाना छत्तीसगढ़ के 10 वर्षों तक संगठन को मजबूत करने वाले संगठन महामंत्री पवन साय के जशपुर जिले में उनके गांव में विश्राम करने के बाद छत्तीसगढ़ के नव नियुक्त प्रदेश महामंत्री संगठन कर्मवीर सिंह सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर पहुंचेंगे


छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी पूर्व एवं वर्तमान प्रदेश महामंत्री संगठन के साथ झारखंड की राजधानी में रायपुर से आ रहे हैं।
अब रायपुर के पेशेवर भाजपा नेताओं को इस पर चिंता करना चाहिए कि उनकी चूक कहां हो गई।और वो कैसे नहीं जा पाए।


वहीं सरगुजा के अंबिकापुर से विधायक व मंत्री राजेश अग्रवाल महामंत्री अखिलेश सोनी के साथ पवन साय के यहां पहुंचे लेकिन सरगुजा के अन्य फोटो खिंचाऊ नेता इस फोटो में क्यों नहीं दिखे ये भी चर्चा का विषय है।
आलोक शुक्ल, सम्पादक पहल।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।