चमचमाती बुलेटप्रूफ गाड़ी में भूपेश बघेल।

3 फरवरी 2023 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के वाहन काफिले में अत्यंत आधुनिक सुरक्षा मानकों में खरे उतरने वाली नई वाहन टोयोटा फॉर्च्यूनर का काफिला शामिल हुआ। पूजा पाठ कर अब हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इन्हीं वाहनों में रायपुर सहित प्रदेश का दौरा करेंगे।
अब समय आ गया है मुख्यमंत्री के काफिले में 0004 नंबर की पजेरो गाड़ियों का विदाई का।
दरअसल यह नंबर भाजपा शासनकाल में चौथी पारी का चुनाव जीतने के लिए ज्योतिष लोगों के सुझाव पर परिवहन विभाग से नंबर लिया गया था लेकिन वास्तु गड़बड़ निकला।
वर्तमान कांग्रेस सरकार ने मुख्यमंत्री के लिए 14 नई गाड़ी खरीदी करने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया था, जिनकी अनुशंसा पर 14 नई टोयोटा फॉर्च्यूनर खरीदने का निर्णय लिया गया था। इनमें 4 बुलेट प्रूफ गाड़ी होगी जो एडवांस तकनीक से लैस है।
वर्तमान कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री के वाहन का नंबर होगा सीजी 02..0023…
अब पता नहीं किस वास्तु शास्त्री के सलाह पर यह नंबर लिया गया है यह शुभ होगा या अशुभ यह तो नवंबर 2023 में मतदान के समय और दिसंबर 2023 में मतगणना के समय पता चल पाएगा।

By admin