छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 24 जून को अंबिकापुर से रायपुर आकर  रात 9:00 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।


विश्वसनीय सूत्र यह बता रहे हैं कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की मंगलवार को 25 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  से भेंट हो सकती है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रसाद नड्डा एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी एल संतोष से भी भेंट करेंगे।
विश्वसनीय सूत्र यह बता रहे हैं कि मंत्रिपरिषद के विस्तार और उनके नाम एवं करीब दो दर्जन निगम और मंडल के संभावित अध्यक्ष के नाम भी मुख्यमंत्री लेकर नई दिल्ली जा रहे हैं और उसका अनुमोदन ले सकते हैं।

By admin

You missed