भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रसाद नड्डा आज 26 सितंबर को 4 घंटे के लिए छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंच रहे हैं।
शाम4  बजे नई दिल्ली से रायपुर पहुंचेंगे और यहां पूर्व राज्यसभा सांसद गोपाल जी व्यास के निवास में जाकर उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलवाएंगे।

गोपाल जी व्यास संघ में क्षेत्रीय प्रचारक रह चुके हैं।
उसके बाद नड्डा नालंदा परिसर जाएंगे वहां से वापस प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचकर विधायक सांसद मंत्री भाजपा के प्रदेश संगठन के पदाधिकारी के साथ सदस्यता अभियान प्रमुख के साथ बैठक कर सदस्यता अभियान की प्रगति की जानकारी लेंगे।
हालांकि इसके पहले नई दिल्ली में दो बार छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में सदस्यता अभियान की प्रगति की समीक्षा हो चुकी है इसमें छत्तीसगढ़ से प्रदेश सदस्यता अभियान प्रमुख के साथ प्रदेश महामंत्री संगठन भी उसे बैठक में उपस्थित होकर छत्तीसगढ़ की सदस्यता अभियान की प्रगति के बारे में जानकारी दे चुके हैं।
लेकिन राजधानी रायपुर आकर एक बार और समीक्षा की जा रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed