22408 हजरत निजामुद्दीन → अम्बिकापुर: अब रविवार और मंगलवार, अर्थात सप्ताह में 2 दिन।
यह परिवर्तन 04 अक्टूबर 2026 (रविवार) से प्रभावी होगा।
22407 अम्बिकापुर → हजरत निजामुद्दीन: अब मंगलवार और गुरुवार, अर्थात सप्ताह में 2 दिन।
यह परिवर्तन 06 अक्टूबर 2026 (मंगलवार) से प्रभावी होगा।

सरगुजा संभाग के लिए ये सेवा अत्यंत महत्वपूर्ण है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के ZRUCC मेंबर मुकेश तिवारी ने पहल से बात करते हुए ये आदेश की कॉपी भेजी है साथ ही कहा है कि “अंबिकापुर से रेलवे सेवा के विस्तार के लिए हम लगातार प्रयासरत हैं इस कड़ी में आज एक बड़ी सफलता तो मिली है मगर अभी और संघर्ष बाकी है। यहां के सम्मानीय वरिष्ठ जन जिसमें सरगुजा रेलवे संघर्ष समिति के आदरणीय देवेश्वर शरण सिंहदेव की अगुआई में सबसे पहले संघर्ष की नींव रखी गई थी हम उसे आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं जिसमें कई प्रबुद्ध जनों का सहयोग मिल रहा है।”

9 अक्टूबर को रेल मंत्री का रायपुर प्रवास संभावित है जिसमें अंबिकापुर रायपुर प्रातः कालीन इंटरसिटी ट्रेन प्रारंभ करने की पहल के लिए हम उन्हें भी मुख्यमंत्री के माध्यम से ज्ञापन देने वाले हैं।

आलोक शुक्ल।

You missed