Category: डंके की चोट पर

ईडी ने कांग्रेस विधायक की आलीशान कोठी का अटैचमेंट कर की बड़ी कार्रवाई। 3 करोड़ 82 लाख रुपए की है ये कोठी।

ईडी ने कांग्रेस के एक विधायक की आलीशान कोठी को अटैचमेंट कर की बड़ी कार्रवाई। रिपोर्ट आलोक शुक्ल। ड्रग की तस्करी करने वाले आरोपी के साथ जुड़े कनेक्शन मामले में…

छत्तीसगढ में ईडी के ऑपरेशन में भारी मात्रा में कैश रकम की बरामदगी।पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र समेत कई लोकेशन पर ईडी का सर्च ऑपरेशन है शुरू।रूपए गिनने की मशीन भी मंगाई गई।कहां कितने रुपए मिले ये जानकारी अभी सामने नहीं आई।वहीं जेल में बंद कवासी लखमा(दादी)के सरगुजा के कोढ़ी कनेक्शन की बात भी आ सकती है सामने।

रिपोर्ट आलोक शुक्ल,संपादक पहल। केन्द्रीय जांच एजेंसी ईडी ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल सहित कई अन्य आरोपियों…

बिग ब्रेकिंग-छत्तीसगढ में ईडी ने भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल समेत 14 लोकेशन पर शुरू किया सर्च ऑपरेशन।छत्तीसगढ शराब घोटाले से कनेक्शन के मामले पर हो रही कार्रवाई (सूत्र)।

ED Exclusive Breaking Details for Chattisgarh: रिपोर्ट आलोक शुक्ल केंद्रीय जांच एजेंसी ED द्वारा छत्तीसगढ़ के 14 लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई।सर्च ऑपरेशन के दौरान चैतन्य बघेल के यहां…

सरगुजा पुलिस,दो आरक्षक गांव वालों के लिए कहीं ‘राहु केतु’ तो कहीं बंटी और बबली’ बने।लंबे अरसे से जमे एक ही चौकी पर,पुलिस अधिकारी जानकर भी बने अनजान।बैच नंबर 349 और 502 की दास्तान पर प्रबोध मिंज ने ‘पहल’ से कहा मामला गंभीर।विष्णु के सुशासन पर सरगुजा पुलिस के अधिकारी लगा रहे ग्रहण।

सरगुजा ज़िले में दो पुलिस वालों की करतूत की चर्चा पूरे क्षेत्र और पुलिस महकमे में हो रही है। लुंड्रा विधानसभा की एक पुलिस चौकी के बनने के बाद से…

छत्तीसगढ में डीएफओ को किया सस्पेंड।बजट सत्र में सरकार की बड़ी कार्रवाई कुछ और भी राडार पर।

छत्तीसगढ में वन विभाग में भरपूर भ्रष्टाचार लगातार फल फूल रहा है।लगातार बड़ी शिकायत के बाद भी वन विभाग में कोई कार्रवाई नहीं होना चर्चा में रही है। गौरतलब है…

सरगुजा के अंबिकापुर में आयुष्मान योजना में जमकर फर्जीवाड़ा।कुछ बड़े अस्पताल और कुछ डॉक्टर ऑटो चालकों व दलालों के साथ चला रहे बड़ा सिंडिकेट।प्रशासन बेसुध,नेताओं को आमजन की सुध नहीं।चौंकाने वाले पहलू ‘पहल’ पर।

अंबिकापुर,सरगुजा संभाग का सबसे बड़े शहर और ज़िले के मुख्यालय के तौर पर जाना जाता है।आदिवासी अंचल के सरगुजा में हर वर्ग के लोग रहते हैं।आज हम एक चौंकाने वाला…

एजाज ढेबर ( पूर्व महापौर) को आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो का पूछताछ के लिए मिला नोटिस ( काॅपी पहल पर)ढेबर ने कहा…..

रायपुर के महापौर पद पर एजाज ढेबर पर कई आरोप लगे।अभी छत्तीसगढ में नगरीय निकाय चुनाव चल रहे हैं। छत्तीसगढ़ राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ने पूर्व महापौर को 6…

छत्तीसगढ़-सीजीएमएससी के बड़े घोटाले की आंच दो आईएएस तक।ईओडब्ल्यू कर सकती है इनसे पूछताछ वहीं मोक्षित कॉरपोरेशन के डायरेक्टर को 6 दिन की और रिमांड पर भेजा गया।किनसे हो सकती है पूछताछ जानिए ‘पहल’ पर।

सीजीएमएससी के हज़ारों करोड़ के घोटाले में आज दो बड़ी ख़बर सामने आ रही है। आलोक शुक्ल,संपादक पहल। मोक्षित कॉरपोरेशन के डायरेक्टर शशांक चोपड़ा को आज 4 फरवरी को 7…

छत्तीसगढ में ईडी के राडार पर कई कांग्रेसी नेता,बस्तर से सरगुजा तक लेवी का फैला था रैकेट।अभी तक 540 करोड़ का फर्जीवाड़ा कोयला लेवी और ट्रांसपोर्ट में।आने वाले समय में बढ़ सकता है आंकड़ा।एक सीए की भूमिका पर भी नज़र।

ED investigation Breaking and Chattisgarh: 540 करोड़ के छत्तीसगढ़ में ईडी द्वारा लेवी और ट्रांसपोर्ट घोटाला मामले में 100 से ज्यादा संपत्तियां अटैचमेंट ,कई कांग्रेसी नेता आए हैं जांच एजेंसी…

छत्तीसगढ में वन विभाग में भ्रष्टाचार।दुस्साहस ऐसा कि GeM का ही दुरुपयोग कर चहेतों को लाभ पहुंचाने की साजिश कर दी।पूरे प्रमाण के साथ ‘पहल’ का खुलासा।

GeM के माध्यम से खरीदी करने के लिए इसलिए प्रोत्साहित किया जाता है जिससे पारदर्शिता बनी रहे और भ्रष्टाचार न हो।चौंकाने वाला मामला छत्तीसगढ़ से सामने आया है कि किस…

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।