छत्तीसगढ़ मे भाजपा सक्रिय

रायपुर :
छत्तीसगढ़ भाजपा में तेजी से हो रहे बदलाव को लेकर जहां एक ओर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बदले जा चुके हैं। वहीं दूसरी ओर आज 17 अगस्त को प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में विधायक दल की बैठक में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल को बनाया गया है।

अति विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार भाजपा में हो रहे बदलाव को लेकर नवा रायपुर के मंत्रालय, पुलिस मुख्यालय और अरण्य भवन में भी हलचल तेज है। सूत्र यह बता रहे हैं कि भाजपा में हो रहे बदलाव और नए समीकरणों पर आईएएस आईपीएस आईएफएस अधिकारियों की भी बारीक नजर लगी हुई है, वह भी अपने पुराने सूत्रों से, जो 15 वर्षों तक भाजपा शासनकाल में उनके संपर्क में रहे हैं, उन के माध्यम से अंदरूनी जानकारी ले रहे हैं। इन घटनाओं और चर्चा से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि 2023 का छत्तीसगढ़ का विधानसभा चुनाव काफी महत्वपूर्ण होने जा रहा है।

सबसे तेज हलचल छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल की नियुक्ति के बाद प्रारंभ हुई है और बदलाव भी लगातार देखने को मिल रहे हैं, क्षेत्रीय संगठन मंत्री 16 अगस्त को प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के गृह क्षेत्र बिलासपुर में जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए और उन्हें मार्गदर्शन दिया। क्षेत्रीय संगठन मंत्री बहुत जल्द प्रदेश के सभी जिलों में दौरे पर निकलने वाले हैं।

26 एवं 27 अगस्त को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा भी रायपुर पहुंच रहे हैं और वह मतदान केंद्र से लेकर मंडल स्तर तक के लोगों से जमीनी हकीकत का आकलन करेंगे।

सितंबर माह में भाजपा के चाणक्य और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का भी दो दिवसीय दौरा है, वे भी जमीनी हकीकत की जानकारी लेंगे। साथ ही भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने जो सर्वे करवाया है उसके विषय में भी प्रदेश के स्थानीय नेताओं से चर्चा करेंगे।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।